फेस्टून हटाने का विरोध करने पर भाजपा कर्मी पर हमला
संवादसूत्र कूचबिहार भाजपा के फेस्टून हटाने का विरोध करने पर कूचबिहार में एक भाजपा क
संवादसूत्र, कूचबिहार : भाजपा के फेस्टून हटाने का विरोध करने पर कूचबिहार में एक भाजपा कर्मी पर हमले की घटना घटी है। सर पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगा है। घायल भाजपा कर्मी बादल साहा कूचबिहार के एमजेएन अस्पताल में भर्ती है। यह पूरा मामला बक्सीरहाट थाना के महिषकूची गांव की है।
मालूम हो कि सड़क के किनारे भाजपा के लगे फेस्टून को रात के हटाकर ले जाया जा रहा था। यह खबर सुनते ही भाजपा कर्मी बादल साहा घर से निकले। तृणमूल कांग्रेस के लोग दल के साथ उसके उपर हमला कर दिया। सर पर धारदार हथियार से हमला होने पर वह जमीन पर गिर गया। अपने पिता को बचाने गए भाजपा कर्मी का पुत्र भी घायल हो गया।
घायल भाजपा कर्मी बादल साहा ने कहा कि इलाके के एक घर में तृणमूल कर्मियों का एक गुट पिकनिक मना रहे थे, जहां पर ये लोग शराब पी रहे थे। तभी भाजपा के दलीय प्रचार फेस्टून को इनलोगों ने खोलना शुरू किया। वह जैसे ही आगे आया, तो उनलोगों ने हमला कर दिया। इधर तृणमूल कांग्रेस के महिषकूच अंचल कमेटी के उपाध्यक्ष एकरामुल हक ने कहा कि भाजपा के बीच गुटबाजी शुरू हो गई है। बिना कारण तृणमूल कांग्रेस को दोषारोपरण किया जा रहा है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव से पहले भी राज्य में विभिन्न जगहों पर भाजपा व तृणमूल कांग्रेस के बीच राजनीति शुरू हो गई। तृणमूल कांग्रेस व भाजपा के बीच लगातार हिंसक घटनाएं हो रही है। जिसमें कई की मौत भी हो रही है।