इस्लामपुर व दिनहाटा में भारी मात्रा में गांजा बरामद
जेएनएन उत्तर दिनाजपुर/दिनहाटा/माथाभांगा गोपनीय सूत्रों के आधार पर एक पिकअप वैन से 40 कि
जेएनएन, उत्तर दिनाजपुर/दिनहाटा/माथाभांगा : गोपनीय सूत्रों के आधार पर एक पिकअप वैन से 40 किलोग्राम गाजा बरामद किया। इस्लामपुर थाने के मदारीपुर इलाके में नेशनल हाईवे के राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 31 से गाजा बरामद किया। इस मामले में पिकअप वैन के चालक को डिटेन किया गया है और गाजा जिस पिंकअप बरामद किए गए हैं उस वाहन को भी जब्त कर लिया गया। इस्लामपुर पुलिस जिले के पुलिस अधीक्षक सचिन मक्कड़ ने कहा कि यह वाहन कूचबिहार जिले के बलरामपुर इलाके से आ रहा था। गाजा का अनुमानित मूल्य लगभग दो लाख रुपये था। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं।
वही दूसरी ओर गांजा बिक्री करने के आरोप में दिनहाटा पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। शहर के संहति मैदान से शनिवार रात को उस आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी का नाम दुलाल राय है। वह साइकिल से विभिन्न इलाकों में गांजा बिक्री करता था। साढ़े सात केजी गांजा के साथ पुलिस ने 50 छोटा पैकेट बरामद किया।
दिनहाटा के आईसी संजय दत्त ने कहा कि गोपनीय सूत्रों के आधार पर यह अभियान चलाया गया।
इधर पुलिस एवं आबकारी विभाग के संयुक्त पहल पर रविवार को माथाभांगा एक नंबर ब्लाक के हाजराहाट ग्राम पंचायत के बालासी इलाके में अवैध अफीम व गांजा की खेती के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस अभियान में सात बीघा अफिम एवं 15 बीघा गांजा की खेती को नष्ट किया गया। सुबह से ही यह अभियान चलाया गया। अवैध गांजा व अफीम को नष्ट करने के बाद पुलिस ने बताया कि वहां पर अवैध तरीके से इन चीजों की खेती हो रही है। माथाभांगा थाना के आईसी तपन पाल के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।