Move to Jagran APP

पुंडीबाड़ी में दुराचार कांड के विरोध में भाजपा का विरोध जुलूस

संवादसूत्र कूचबिहार जिले के पुंडीबाड़ी में नाबालिग के साथ दुराचार की घटना के विरोध मे

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 07:04 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 07:04 PM (IST)
पुंडीबाड़ी में दुराचार कांड के विरोध में भाजपा का विरोध जुलूस
पुंडीबाड़ी में दुराचार कांड के विरोध में भाजपा का विरोध जुलूस

संवादसूत्र, कूचबिहार : जिले के पुंडीबाड़ी में नाबालिग के साथ दुराचार की घटना के विरोध में भारतीय जनता महिला मोर्चा व भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से विरोध जुलूस निकाला गया। दोनों संगठनों की ओर से बुधवार शाम को दलीय कार्यालय से यह जुलूस निकलकर शहर के महत्वपूर्ण सड़कों की परिक्रमा की। इसके साथ घटना में आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गई।

loksabha election banner

इस दिन भाजपा के कूचबिहार जिलाध्यक्ष मालती रांभा ने कहा कि पूरे राज्य में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। जगह-जगह दुष्कर्म की घटनाएं घट रही है। राज्य की मुख्यमंत्री महिला होने के बावजूद लगातार दुराचार के मामले सामने आ रहे है। सरकार इन अपराधियों के खिलाफ कदम उठाने में पूरी तरह से व्यर्थ है। दुराचार पीड़ित परिवारवालों की ओर से पुलिस के पास शिकायत करने पर उन्हें धमकाया जा रहा है। उनलोगों की शिकायत नहीं ली जा रही है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो महिला मोर्चा जोरदार आंदोलन के लिए बाध्य होंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.