विसर्जन वाले घाटों को दमकल विभाग ने किया सैनिटाइज
संवादसूत्र कूचबिहार कूचबिहार शहर के जिन सब घाटों पर मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन हुआ
संवादसूत्र, कूचबिहार : कूचबिहार शहर के जिन सब घाटों पर मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन हुआ। उन सब घाटों को बुधवार को कूचबिहार दमकल विभाग की ओर से सैनिटाइज किया गया। शहर के तोर्ष नदी निरंजन घाट व फांसी घाट, राजमाता दिघी व चार अन्य घाट को सैनिटाइज किया गया। इस साल सभी घाटों पर पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर थी। कूचबिहार नगरपालिका के चेयरमैन भूषण सिंह ने बताया कि निरंजन घाट में इस बार शारीरिक दूरी का पालन मानते हुए सभी ओर नजर रखा गया है। मूर्तियों के विसर्जन के बाद वहां पर उसके ढांचे को फौरन हटा दिया गया। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार दशमी दिन तक अधिकांश मूर्तियों का विसर्जन तोर्षा नदी के निरंजन घाट पर किया गया। शाम तक करीब 30 से अधिक मूर्तियों का विसर्जन किया गया।
कूचबिहार दमकल विभाग के अधिकारी आर के घोष ने बताया कि कोरोना संक्रमण किसी भी रूप में ना फैले, इसके लिए सभी घाटों को सैनिटाइज किया गया है।