नाम न लेते हुए निशीथ प्रामाणिक पर दीदी ने दागे गोले
-कपड़े बदले जाते हैं आदर्श नहीं बदलता ममता बनर्जी -चुनाव खत्म हो जाने के बाद भाजपा मुरक
-कपड़े बदले जाते हैं, आदर्श नहीं बदलता : ममता बनर्जी
-चुनाव खत्म हो जाने के बाद भाजपा मुरकर नहीं देखेगी
संवाद सूत्र,सिलीगुड़ी : हमने जिसे पार्टी से निष्कासित किया, उसे भाजपा ने गले लगा लिया। उसे आर्थिक अनियमितता के कई मामले थे। उसने कई मदों में घोटाला किया था। इस-पार सहित विभिन्न तरह के कार्यो में संलिप्त थें। वोट के लिए हम भागाभागी नहीं करते। जनता जानती है कि हमने उनके लिए क्या किया। हम जनता के साथ है। उसके द्वार पर है। यह कहना है पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का। वें बुधवार को रासमेला मैदान में एक जनसभा को संबोधित कर रही थीं।
दूसरी ओर हाल ही में तृणमूल पार्टी छोड़ने वाले विधायक मिहिर गोस्वामी पर तंज कसते हुए कहा कि इस तरह के एक -दो लोग आते-जाते रहते है। इससे पार्टी की किसी तरह का नुकसान नहीं होता। उत्तर बंगाल उपेक्षित है। यह हम सभी जानते है। यह मेरे नॉलेज में है। केंद्र ने वादा करके भी कुछ नहीं किया। इसलिए हमने नारायणी सेना बटालियन तैयार की है। केंद्र के पास तो प्रवासी लोगों के लिए ट्रेन का भाड़ा देने के लिए भी पैसा नहीं था। उस समय भाजपा और सीपीएम कहां थे?
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा दंगा की राजनीति न करे, बस हम यही चाहते है। हमने बंगाल में किसी से भेद-भाव नहीं किया। यदि इमाम को भत्ता दिया है, तो पुरोहितों को भी भत्ता दिया है। भाजपा को यदि हिम्मत है, तो मुझे छू कर दिखा दें। बाहर के चंबल के डकैत बंगाल में चले आएं है। कभी पुलिस को भय दिखाया जा रहा है, कहीं तृणमूल को भय दिखाया जा रहा है। यदि मुझे झूठ बोल रही हूं, तो डस्टबीन में फेंक दीजिए। यदि चुनाव खत्म हो जाए, तो भाजपा फिर मुरकर भी नहीं देखेगी। हम इस बार सही उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारेंगे, जिसने अच्छा काम किया है, उसे चुनाव मैदान में उतारेंगे। उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव में आपने हमें वोट नहीं दिया, इसके लिए मुझे कोई क्षोभ नहीं है। जनता कार्य देखकर वोट दें।
कैप्शन : सभा को संबोधित करती मुख्यमंत्री ममता बनर्जी