Move to Jagran APP

मेखलीगंज कॉलेज में प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने का लिया संकल्प

संवाद सूत्र, चेंगड़ाबांधा : प्लास्टिक हमारे पर्यावरण के लिए काफी हानिकारक है। ये नष्ट नहीं होते। प्ला

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Dec 2019 05:11 PM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2019 05:11 PM (IST)
मेखलीगंज कॉलेज में प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने का लिया संकल्प
मेखलीगंज कॉलेज में प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने का लिया संकल्प

संवाद सूत्र, चेंगड़ाबांधा : प्लास्टिक हमारे पर्यावरण के लिए काफी हानिकारक है। ये नष्ट नहीं होते। प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने के लिए सोमवार को मेखलीगंज कॉलेज के अंग्रेजी विभाग में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्रभारी टुबाई सरकार ने बताया कि प्लास्टिक से भारत ही नहीं पूरे पृथ्वी में जल व थल के जीवों को नुकसान पहुंच रहा था। इसलिए हमें इसका प्रयोग नहीं करना चाहिए। हमारे पास बहुत से विकल्प है। कॉलेज के छात्रों ने प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शिक्षक सुभाशीष चक्रवर्ती, अध्यापिका प्रेमू शेरपा, अनंदिता बर्मन आदि उपस्थित थे। प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने के लिए कॉलेज की ओर से आस-पास के इलाके में रैली निकाली गई।

loksabha election banner

कैप्शन : रैली में शामिल कॉलेज के छात्र


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.