कूचबिहार में तैनात रहेगी केंद्रीय वाहिनी की 44 कंपनी
पहले चरण के चुनाव में कूचबिहार में केंद्रीय वाहिनी की 44 कंपनी तैनात रहेगी।
संवाद सूत्र, कूचबिहार : जिला चुनाव आयोग सूत्रों के अनुसार, लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कूचबिहार लोकसभा केंद्र में होने जा रहे चुनाव में केंद्रीय वाहिनी की 44 कंपनी तैनात रहेगी। चुनाव कर्मियों की मांग के तहत चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया। पहले चरण में कूचबिहार जिले में कुल दो हजार 497 पोलिंग स्टेशन व एक हजार 882 पोलिंग प्रिमिसेसों की संख्या हैं। कूचबिहार लोकसभा सीट पर पोलिंग स्टेशनों की संख्या दो हजार 10 व पोलिंग प्रिमिसेसों की संख्या एक हजार 487 हैं। इनमें एक हजार 60 बूथों में केंद्रीय वाहिनी रहेगी। कूचबिहार जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 22 लाख 52 हजार 750 हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 11 लाख 70 हजार 106 व महिला मतदाताओं की संख्या 10 लाख 82 हजार 637 हैं। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या सात हैं। कूचबिहार लोकसभा केंद्र में कुल मतदाताओं की संख्या 18 लाख 10 हजार 660 हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या नौ लाख 41 हजार 479 व महिला मतदाताओं की संख्या आठ लाख 69 हजार 175 हैं। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या छह हैं। जिले में नौ हजार 988 चुनाव कर्मी हैं। कूचबिहार लोकसभा केंद्र में चुनाव कर्मियों की संख्या आठ हजार 40 हैं।