विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री को बदलने के लिए परिवर्तन यात्रा नहीं है: शाह
राजवंशी समाज ने पलक पांवड़े बिछाकर किया अमित शाह का स्वागत। फिर से गूंजा ग्रेटर कूचबिहार अलग राज्य की मांग।
-ग्रेटर कूचबिहार के नेता अनंत महाराज के घर में 40 मिनट तक रूके अमित शाह, ग्रेटर कूचबिहार की घोषणा की रखी मांग
-राजवंशी समाज ने पीला फूल, गले में पीला गमछा व पीला झंडा लेकर अमित शाह का कूचबिहार में किया भव्य स्वागत
-दीदी बंगाल की जनता के जगह पर गुंडा और सिंडिकेट पर अधिक विश्वास करती है : अमित शाह
-कृषकों के नाम की तालिका लेकर भी उनका बैंक एकाउंट नहीं खोला गया, इसलिए उनके एकाउंट में पैसा नहीं जमा हुआ
जागरण टीम, कूचबिहार/दिनहाटा: तृणमूल कांग्रेस के नेता व व मुख्यमंत्री विभिन्न मंचों से सवाल करते है कि आखिर क्यों परिवर्तन यात्रा? इस सवाल का मेरा जवाब यही है कि यह परिवर्तन यात्रा तृणमूल के विधायक के बदले भाजपा का विधायक, या मुख्यमंत्री को बदलने की नहीं है। बल्कि बंगाल जो रसातल में जा रहा है, जिस पतन की ओर बढ़ रहा है, उसका सामाजिक, सांस्कृतिक व शैक्षणिक माहौल जो बिगड़ा है, उसका बदलने के लिए 'परिवर्तन यात्रा' है। सोनार बांग्ला के लिए परिवर्तन यात्रा है। हिंसा के जगह विकास के लिए परिवर्तन यात्रा है। पीसी (बुआ)और भाइपो (भतीजा) जो कटमनी लेकर बंगाल को बदहाल कर रहें है, उसके लिए परिवर्तन यात्रा है। यह कहना है गृह मंत्री अमित शाह का। वें गुरुवार को कूचबिहार के रासमेला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। वें विशेष विमाल से पहले असम के चिरांग से कूचबिहार आए। चिरांग इलाके छातीपुर में ग्रेटर कूचबिहार के नेता अनंत महाराज के घर गए। अमित शाह के कूचबिहार आने से फिर से अलग ग्रेटर कूचबिहार की मांग बढ़ने लगी। राजवंशी समाज के लोगों ने गृहमंत्री का पीला फूल, पीला गमछा और पीला झंडा से स्वागत किया। आज कूचबिहार के कई इलाकों में शिवसेना का भी झंडा देखा गया। ग्रेटर कूचबिहार के नेता अनंत महाराज के गुट ने अमित शाह से बातचीत की। शाह ने कूचबिहार के प्रसिद्ध मदन मोहन मंदिर में जाकर पूजा अराधना भी की। साथ ही वहां के पुरोहित के साथ बातचीत कर आशीर्वाद लिया। पूजा के बाद उन्होंने सीएपी बटालियन बनाने की घोषणा की, जिसके ट्रेनिंग सेंटर का नाम महान सेनापति वीर चिला के नाम पर रखने का घोषणा किया। जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने आगे कहा कि नारायणी सेना का पैरा मिलिट्री फोर्स की स्थापना की जाएगी। राजवंशी समाज के लोग यहां के सबसे पुरानी जनजाति है लेकिन उनका कूचबिहार में वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वें हकदार है। उनकी कला, संस्कृति व भाषा को सम्मान नहीं मिला। भाजपा यदि सत्ता में आई तो राजवंशी समाज को उचित सम्मान मिलेगा। ठाकुर पंचानन बर्मा की स्मृति के लिए विभिन्न विकासमूलक कार्य के लिए 250 करोड़ रूपये का मद बनाया जाएगा। कूचबिहार को लेकर टूरिस्ट सर्किट तैयार किया जाएगा। तृणमूल ने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। दीदी आम जनता के बदले गुंडों पर विश्वास करने लगी है। इस बार भाजपा गुंडा और सिंडिकेट के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ेगी और 200 से अधिक सीट लेगी। दीदी को जवाब देना होगा कि गरीब किसानों ने क्या बिगाड़ा है। आखिर दीदी को 'श्री राम' के नाम से गुस्सा क्यों आता है? जय श्री राम क्या पाकिस्तान में बोला जाएगा? पूरा देश श्री राम का नाम लेकर गर्व महसूस करती है, लेकर दीदी को गुस्सा होता है। जय श्री राम बोलने वालों पर हमला करवा देती है। आयुष्मान भारत योजना से गरीबों का भला होगा। इस योजना को बंगाल में लागू क्यों नहीं होने दिया जाता? बंगाल सरकार इसका जवाब दें। भाजपा यदि सत्ता में आएगी, तो सभी सुविधाओं का एक सप्ताह के भीतर सुयोग पाएगी। दीदी का भतीजा सभी केंद्रीय सुविधा में रूकावट क्यों डाल रहें है? दीदी बंगाल की जनता को भूलकर केवल भतीजे के बारे में सोच रही है। उनका मां-माटी-मानुष का विजन कहां गया? भतीजे को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है दीदी। बस दिलीप घोष के भय के कारण दीदी भजीजे का नाम आगे नहीं कर रही है। ममता बनर्जी एक असफल मुख्यमंत्री के रूप में इतिहास में दर्ज की जाएंगी। उनकी सोच धीरे-धीरे परिवारवाद पर आकर सिमट रही है। चाय बागान के मजदूरों के लिए करोड़ों रूपये घोषणा किया गया। परिवर्तन यात्रा के मंच पर अमित शाह ने कई घोषणाएं की। इस अवसर पर सांसद निशिथ प्रामाणिक सहित विभिन्न भाजपा नेता, राजवंशी, ग्रेटर कूचबिहार के नेता आदि उपस्थित थें।
कैप्शन : जनसभा को संबोधित करते गृह मंत्री अमित शाह