भाजपा को जोर झटका, हाजरा हाट पर तृणमूल का कब्जा
संवाद सूत्र माथाभांगा भाजपा के हाथ आकर फिर निकल गयी कूचबिहार जिले के माथाभांगा एक
संवाद सूत्र, माथाभांगा : भाजपा के हाथ आकर फिर निकल गयी कूचबिहार जिले के माथाभांगा एक नंबर ब्लॉक के हाजरा हाटा का एक नंबर ग्राम पंचायत। इस ग्राम पंचायत पर फिर तृणमूल ने झंडा फहरा दिया। गुरुवार को पंचायत प्रधान रूम्पा बर्मन सहित सात पंचायत सदस्य तृणमूल में शामिल हुए। वन मंत्री व जिला अध्यक्ष विनय कृष्ण बर्मन ने पार्टी का झंडा थमाकर सभी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
पंचायत प्रधान रूम्पा बर्मन ने बताया कि मैं भय और धमकी से भाजपा में शामिल हुई थी। वहां कुछ दिन रहकर पता चला, स्थिति कितनी भयावह है। आज फिर घर वापसी हुई है। इस संबंध में जिला अध्यक्ष विनय कृष्ण बर्मन ने बताया कि लोक सभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा चारों तरफ उन्माद में आकर हिंसा कर रही थी। जोर-जबरदस्ती हाजरा हाट को अपने कब्जे में ले लिया था। माथाभांगा के विभिन्न विधानसभा के विभिन्न ग्राम पंचायतों में पंचायत सदस्य तृणमूल में पुन: लौट रहे है। गौरतलब है कि हाजरा हाट ग्राम पंचायत में कुल 13 सीट है। तृणमूल के पहले से चार सीट थी। सात और शामिल होने से 11 हो गए। वहीं भाजपा अब दो सीटों पर सिमट गयी।
भाजपा के जिला महासचिव अभिजीत बर्मन ने बताया कि किसी को जोर-जबदरदस्ती पार्टी में शामिल नहीं किया गया था। सभी खुद भाजपा में शामिल हुए थे। लेकिन तृणमूल प्रलोभन व धमकी के दम पर सबकों पार्टी में शामिल करवा रही है।
कैप्शन : मंच पर बैठे पंचायत सदस्य