तृणमूल-भाजपा के बीच हिसक झड़प, नौ गिरफ्तार
संवाद सूत्र माथाभांगा शीतलकूची के डाकघोरा इलाका सोमवार शाम को राजनीतिक हिसा के क
संवाद सूत्र, माथाभांगा : शीतलकूची के डाकघोरा इलाका सोमवार शाम को राजनीतिक हिसा के कारण रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस घटना के बाद से इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। मंगलवार को दुकान-हाट खुली थी, लेकिन सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम दिखी। व्यवसायियों ने बताया कि पूजा के दौरान हिसक झड़प से हमारा आर्थिक नुकसान हो रहा है। इस घटना को लेकर इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोप है कि पुलिस भेदभाव कर रही है। पुलिस केवल भाजपा के ऊपर लाठीचार्ज कर रही है। तृणमूल के इसारे पर काम कर रही है। पुलिस ने भाजपा के चार कार्यकर्ताओं का बाइक क्षतिग्रस्त किया। इस घटना को लेकर भाजपा की ओर से शिवपुरी के चौपथी इलाके में सड़क जाम किया गया। यहां से भाजपा के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलिस ने लाठीचार्ज की घटना को अस्वीकार किया है। पुलिस ने बताया कि हिसक झड़प को लेकर नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।