पाट से लदी ट्रेक्टर के पलटने से एक की मौत
संवाद सूत्र दिनहाटा पाट से लदी ट्रेक्टर के पलटने से शुक्रवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Aug 2019 06:04 PM (IST)Updated: Mon, 05 Aug 2019 06:45 AM (IST)
संवाद सूत्र, दिनहाटा : पाट से लदी ट्रेक्टर के पलटने से शुक्रवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम निताई बर्मन(50)बताया गया है। वह दिनहाटा के एक नंबर ब्लॉक के गीतालदाह के दरिबस कलोनी इलाके का रहने वाला था। इस घटना से इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि निताई अपने खेत का पाट का पौधा ट्रेक्टर पर लादकर उसे पानी में भिगाने के लिए ले जा रहा था। अचानक व गाड़ी से गिर गया। गंभीर हालत में उसे दिनहाटा महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें