2019 लोस चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता
आसनसोल : भारतीय जनता पार्टी आसनसोल जिला कमेटी की बैठक बुधवार को बिरंचीलाल भवन में हुई।
आसनसोल : भारतीय जनता पार्टी आसनसोल जिला कमेटी की बैठक बुधवार को बिरंचीलाल भवन में हुई। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से 2019 की लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष लखन घोरुई ने कहा कि 2019 में लोकसभा चुनाव में आसनसोल सीट पर पुन: कब्जा करने के लिए अभी से तैयारी करने की जरूरत है। इसके लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें। सोशल मीडिया पर प्रचार जोर-शोर से करें। वहीं शीघ्र ही आसनसोल एवं दुर्गापुर में सभा की जाएगी, जिसमें केंद्रीय नेता उपस्थित रहेंगे। भाजपा की ओर से रथयात्रा निकाली जाएगी, इसके लिए लोकसभा एवं विधानसभा स्तर पर बड़ी सभाओं के साथ ही ब्लॉक स्तर पर तैयारी करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही आगामी 11 अगस्त को कोलकाता में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभा में बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। 14 अगस्त को दुर्गापुर में महाजुलूस को भी सफल बनाने पर जोर दिया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश महासचिव सायंतन बसु, पर्यवेक्षक विजय ओझा, राढ़ बंगाल के पर्यवेक्षक निर्मल कर्मकार, पूर्व जिलाध्यक्ष तापस राय, एसएन लांबा, जिला सचिव सुधा देवी, महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा शर्मा, आलोक ¨सह, उपासना उपाध्याय, प्रशांत चक्रवर्ती, बीगू ठाकुर, सुदीप चौधरी समेत तमाम जिला कार्यकारिणी, मोर्चा संगठन एवं मंडल के पदाधिकारी मौजूद थे।