Move to Jagran APP

पीड़ित महिला को मिलेगा पक्का मकान

संवाद सहयोगी रेलपार आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 15 के केडी सिम कोलियरी के निकट

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Aug 2021 10:54 PM (IST)Updated: Sun, 01 Aug 2021 10:54 PM (IST)
पीड़ित महिला को मिलेगा पक्का मकान
पीड़ित महिला को मिलेगा पक्का मकान

संवाद सहयोगी, रेलपार : आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 15 के केडी सिम कोलियरी के निकट बोरिग पाड़ा में गुरुवार रात को बारिश के कारण मकान गिरने से दबकर लक्खी बास्की के पांच वर्षीय पुत्र निखिल बास्की की मौत के बाद आसनसोल नगर निगम प्रशासन रेस हुआ है। आसनसोल नगर निगम प्रशासक अमरनाथ चटर्जी ने आपातकालीन योजना के तहत बोरिग पाडा निवासी पीड़ित महिला लक्खी बास्की, पति शनिचर बास्की के कच्चे मकान का पक्कीकरण करने के लिए दो लाख रुपया आवंटित किया है। प्रशासक ने कहा कि पीड़ित महिला के मकान का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा, जिससे पीड़ित महिला को पक्का मकान मिल सके। आसनसोल नगर निगम के प्रशासक बोर्ड के सदस्य श्याम सोरन ने बताया कि बोरिग पाडा निवासी लक्खी व उसके पड़ोसी कार्तिक मुर्मू का कच्चा मकान बारिश से गिर गया था। दोनों के मकान का आपातकालीन योजना के तहत जल्द निर्माण कराया जाएगा। पीड़ित महिला लक्खी बास्की आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती है, उनकी एक वर्षीय बेटी अनुष्का का भी इलाज चल रहा है। इसे लेकर भाजपा के लोग राजनीति कर रहे है। किसी के दु:ख के समय उसकी मदद करने की बजाय राजनीति करना ठीक नहीं है। बोरिग पाड़ा में घटना घटित होने के बाद नगर निगम प्रशासन वार्ड में कच्चे मकान में रहने वालों की सूची बना रहा है। इसके साथ ही इलाके में कच्चे मकान में रहने वालों में तिरपाल का वितरण किया जा रहा है। जिससे कच्चे मकान में रहने वालों को थोड़ी राहत मिली है। वही स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर आसनसोल नगर निगम प्रशासन तथा स्थानीय प्रशासन पहले से कच्चे आवासों पर ध्यान देता तो इस तरह की दुखद घटना घटित नहीं होती। अब पीड़ित के बेटे की मौत के बाद पक्का मकान भी मिले। लेकिन एक मासूम की जान चली गई। एक बच्चे की मौत के बाद प्रशासन रेस हुआ है। पीड़ित महिला तथा उनके परिवार से मिलने लोग पहुंच रहे है। घटना के बाद बोरिग पाड़ा के लोगो में आक्रोश है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.