सायोनी को स्वामीजी तक जाने से रोकने पर लाठीचार्ज
बर्नपुर सिने स्टार सायोनी घोष को स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा तक जाने से रोकने पर पुलिस ने ला
बर्नपुर: सिने स्टार सायोनी घोष को स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा तक जाने से रोकने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पहले पुलिस अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया। विवेकानंद जन्मोत्सव समिति के प्रतिनिधियों का तर्क था कि उन लोगों ने मुस्लिम विधायक मुमताज हसन को स्वामीजी पर माल्यार्पण करने से नहीं रोका था। वे आए थे तो स्वागत किया गया था। चूंकि, सायोनी ने भगवान शिव का अपमान किया है। इसलिए पवित्र प्रतिमा को उन्हें छूने का अधिकार नहीं दिया जा सकता। पुलिस अधिकारियों के लाख समझाने पर लोग नहीं माने तो पुलिस अधिकारियों ने पहले हाथ चलाया। फिर लाठियां भांजी। विवेकानंद जन्मोत्सव समिति के दो सदस्यों को चोटें आई। पुलिस ने सख्ती बरती तो प्रदर्शनकारी हट गए।
विवेकानंद जन्मोत्सव समिति के महासचिव तरुण बनर्जी ने कहा कि वे लोग जन्मोत्सव समिति परिसर में बैठकर शिवरात्रि को लेकर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस पहुंची और सभी को वहां से जाने को कहा। पूछे जाने पर बताया गया कि सायोनी घोष विवेकानंद पर माल्यार्पण करेगी। हम लोगों ने इसका विरोध किया। जो हमारे भगवान शिव के शिवलिग का अपमान कर चुकी है। वैसे लोगों को हमलोग विवेकानंद की प्रतिमा पर माला चढ़ाने नहीं दे सकते। उन्होंने कहा की किसी भी राजनीतिक पार्टी के लोग यहां माला चढ़ाये कोई आपत्ति नहीं हैं। लेकिन हमारे भगवान शिव का अपमान करने वाले पवित्र स्वामी जी पर माला नहीं चढ़ा सकते। इसके बाद पुलिस ने जबरन समिति परिसर में घुसकर उनके साथ हाथापाई करने के साथ ही समिति सदस्यों पर लाठीचार्ज भी किया। इसमें दो सदस्य को चोट भी आई है। बाद में तृकां समर्थकों ने समिति परिसर का ताला तोड़ दिया। इसके बाद तृणमूल कांग्रेस समर्थकों और पुलिस की मौजूदगी में सायोनी घोष पहुंची और विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान तृणमूल कांग्रेस की और से रोड शो भी किया गया। जन्मोत्सव समिति के सदस्य साधन चक्रवर्ती ने कहा कि इससे पहले पूर्व विधायक मुमताज हसन भी माला चढ़ा चुके हैं। लेकिन भगवान शिव का अपमान करने वाले को पुलिस की शह में माला चढ़वाया गया। यह निदनीय है। ....................... मूर्ति का किया गया शुद्धिकरण
बर्नपुर विवेकानंद की प्रतिमा पर तृणमूल कांग्रेस की प्रत्याशी सायोनी घोष के माल्यार्पण करने के पश्चात ही विवेकानंद जन्मोत्सव समिति के सदस्य पहुंच गए और चढ़ाई गई माला को फेंकने के बाद प्रतिमा के शुद्धिकरण करने का कार्य किया गया। इसमें पानी से अच्छी तरह से प्रतिमा को साफ किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों में इसे लेकर आक्रोश भी था। इस दौरान समिति के अमित सिंह, तारक दे, सुभोजित शाह, अमित सरकार, राजीव मंडल, चंदन साव, कल्याण विश्वास, अंतु कोनार, अमित मजूमदार, धमेंद्र यादव, बच्चू भंडारी, श्याम गोयल, पापन हाजरा, अंशु वर्मा, जयती देवघरिया, सुस्मिता, आरती आदि मौजूद थे।