सुरक्षा गार्डों से छीनी गई दो बंदूक बरामद
दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर के कोकोवेन थानांतर्गत एबीएल कारखाने के समीप स्थित क्रशर से सुरक्षा कर्मियो
दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर के कोकोवेन थानांतर्गत एबीएल कारखाने के समीप स्थित क्रशर से सुरक्षा कर्मियों से छीनी गई दोनों बंदूक को पुलिस ने शनिवार को बरामद कर लिया। हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, ताकि बदमाशों की गिरफ्तारी हो सकी।
शनिवार को पुलिस को जांच करते हुए कारखाना के समीप जंगल से छीनी गई दोनों बंदूके मिली, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। गत शनिवार की रात तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे कोकोवेन थाना अंतर्गत एक क्रशर का बाउंड्री फांद कर बदमाशों की एक टीम अंदर गई थी। सभी के मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था। क्रशर के गोदाम में जाकर चोरी का प्रयास किया। तभी वहां सुरक्षा गार्ड पहुंच गए। दोनों सुरक्षा कर्मियों के पास बंदूक था। उसी समय चोरों के गिरोह ने उनका बंदूक छीन लिया एवं फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर कोकोवेन थाना की पुलिस भी पहुंची एवं मामले की जांच शुरू की। सुरक्षा कर्मियों से बातचीत कर चोरों के बारे में जानकारी ली। जांच में पुलिस को पता चला कि वीरभूम निवासी चोरों के गिरोह ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस जांच के दौरान शनिवार की सुबह दोनों बंदूक बरामद हो गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना में स्थानीय युवक भी मिले होंगे।