संविधान के साथ कर रहे खिलवाड़ : मेयर
आसनसोल : वर्तमान समय में संविधान के रक्षक ही संविधान से खिलवाड़ कर रहे है। इसके खिलाफ पूर
आसनसोल : वर्तमान समय में संविधान के रक्षक ही संविधान से खिलवाड़ कर रहे है। इसके खिलाफ पूरे देश को एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है। बंगाल की मिट्टी में इतनी ताकत है कि यहां के युवा जो ठान ले, वह कर सकते हैं। किसी भी नियम को लागू करने से पहले खुद नियम का पालन करना जरूरी है, इसके लिए उपयुक्त माहौल बनाना भी जरुरी है। उक्त बातें आसनसोल के मेयर जितेन्द्र तिवारी ने कहीं। वे रविवार को नींघा मोड़ के पास इंसाफ इंडिया द्वारा आयोजित भारतीय संविधान पुस्तक वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यहां दर्जनों लोगों के बीच पुस्तक वितरण किया गया तथा जामुड़यिा अंचल से सरकारी नौकरी प्राप्त करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान मेयर ने कहा कि संस्था की ओर से संविधान लोगों को वितरण कर सराहनीय कार्य किया गया है, लोग इसे पढ़े समझें और इस पर अमल करें। इस मौके पर पूर्व एमआइसी रबिउल इस्लाम, अनूप चट्टराज, डा. जहीर आलम, संस्था के महासचिव वसीम अकरम, मुस्तकीम अंसारी आदि मौजूद थे।