Move to Jagran APP

कुल्टी में पानी के लिए फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरीं महिलाएं

कुल्टी कुल्टी के 72 नंबर वार्ड स्थित कॉलेज मोड़ के समीप जीटी रोड मार्ग को स्थानीय महिला

By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Dec 2020 11:56 PM (IST)Updated: Mon, 28 Dec 2020 11:56 PM (IST)
कुल्टी में पानी के लिए फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरीं महिलाएं

कुल्टी : कुल्टी के 72 नंबर वार्ड स्थित कॉलेज मोड़ के समीप जीटी रोड मार्ग को स्थानीय महिलाओं ने पानी की मांग पर जाम कर दिया। इससे सुबह 10 से 11 बजे तक मार्ग पर वाहनों का आवागमन ठप हो गया। मार्ग के दोनों ओर सैकड़ों वाहनों की कतार लग गई। महिलाओं ने पानी के बर्तन को सड़क पर लेकर प्रदर्शन किया। अंत में विधायक प्रतिनिधि से बातचीत के बाद आंदोलन समाप्त हुआ।

loksabha election banner

शहर के 72 नंबर वार्ड में पानी की समस्या है। वार्ड के अधिकतर स्थानों पर नगर निगम की पाइपलाइन एवं नल लगाने का कार्य पूरा हो चुका है एवं पानी भी मिल रहा है। लेकिन वार्ड के कुल्टी कॉलेज मोड़, श्रीपुर मोड़, रामकृष्ण पल्ली में पानी के लिए लोग तरस रहे हैं। आंदोलन कर रही चंदना सेन ने बताया कि घर में सभी चार सदस्य वृद्ध है, ऐसे में पानी की समस्या होती है। वहीं तनुश्री सान्याल ने कहा कि पानी के समस्या से परेशान होकर सड़क पर उतरना पड़ा। काफी समय से हमलोग पानी की मांग कर रहे हैं। रोड जाम करने के दौरान पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश की। लेकिन महिलाएं लिखित आश्वासन पर अड़ी रही। अंत में विधायक प्रतिनिधि ने महिलाओं को आश्वासन दिया। तब जाकर रोड जाम समाप्त हुआ। महिलाओं ने कहा कि अगर चार दिन में समस्या दूर नहीं हुई तो फिर से हमलोग सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। विजयनगर में पानी के लिए भाजपा ने किया प्रदर्शन

दुर्गापुर : सोमवार को दुर्गापुर शहर के 36 नंबर वार्ड के विजयनगर इलाके में पानी की समस्या को लेकर भाजपा ने इलाके के लोगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। विजयनगर मोड़ पर सभा की गई। इसमें महिलाएं व बच्चे पानी के बर्तन को लेकर शामिल हुए।

विजय नगर में ढाई सौ परिवार है, जहां पाइपलाइन नहीं है। इससे लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सुमंत मंडल ने कहा कि विजयनगर इलाका अब भी विकास का बांट जोह रहा है। इलाके में अब तक पानी का पाइपलाइन नहीं पहुंचा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। नगर निगम की नीतियों से विजयनगर के लोग उपेक्षित है। मौके पर सुदीप्त गुईं, अभिजीत दत्ता समेत अन्य लोग मौजूद थे।

भाजपा कर रही राजनीति, जल्द दूर होगी पानी की समस्या

स्थानीय पार्षद सह बोरो चेयरमैन लोकनाथ दास ने कहा कि भाजपा राजनीति कर रही है। यहां पेयजल की समस्या दूर करने के लिए नगर निगम तत्पर है। सब मार्सिबल पंप लगाने के लिए आज ही अभियंताओं की टीम ने जगह का जायजा लिया है। जल्द ही यहां पानी की समस्या दूर होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.