दुर्गापुर आनेवाले चौथे होंगे प्रधानमंत्री मोदी
दुर्गापुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दुर्गापुर आ रहे है। वे यहां आनेवाले देश के
दुर्गापुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दुर्गापुर आ रहे है। वे यहां आनेवाले देश के चौथे प्रधानमंत्री होंगे। इससे पहले देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी व राजीव गांधी आ चुके है। वे भी कोई प्रशासनिक कार्यक्रम तो कोई राजनीतिक कार्यक्रम के लिए आए थे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन प्रशासनिक व राजनीतिक भी है। दुर्गापुर पहुंचने पर सबसे पहले वे नेहरू स्टेडियम के गेट के समक्ष ही रेलवे के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उसके बाद भाजपा की सभा को संबोधित करेंगे।
इसके अलावा रेलवे की दो परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर शहर के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।
प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू 29 मार्च वर्ष 1961 को दुर्गापुर आएं थे। उनके बाद इंदिरा गांधी 23 दिसंबर वर्ष 1968 में प्रधानमंत्री रहते हुए दुर्गापुर आयीं थी। उनके बाद प्रधानमंत्री रहते हुए राजीव गांधी 20 सितंबर वर्ष 1986 में दुर्गापुर आए थे। तकरीबन तीन दशक के बाद फिर से देश का कोई प्रधानमंत्री दुर्गापुर आ रहे है। इनके अलावा इंग्लैंड की क्वीन रानी एलिजाबेथ, राष्ट्रपति के रूप में वीवी गिरि, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का आगमन दुर्गापुर हुआ है।