विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विभूति एक्सप्रेस के इंजन पर चढ़ा युवक, हाई वोल्टेज करंट से झुलसा, आरपीएफ ने बचाया

By Satyendra Kumar Shah Edited By: Mritunjay Pathak
Published: Sun, 03 May 2026 05:29 PM (IST)

Vibhuti Express Incident: हावड़ा-प्रयागराज विभूति एक्सप्रेस के इंजन पर चढ़े एक युवक को पानागढ़ के पास हाई वोल्टेज करंट का ...और पढ़ें

विभूति एक्सप्रेस के इंजन से युवक को उतारती आरपीएफ की टीम। (फोटो जागरण)

विभूति एक्सप्रेस के इंजन से युवक को उतारती आरपीएफ की टीम। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. विभूति एक्सप्रेस के इंजन पर चढ़े युवक को लगा करंट।

  2. पानागढ़ स्टेशन पर रेलकर्मियों ने देखा, बिजली आपूर्ति बंद।

  3. आरपीएफ और रेलवे स्टाफ ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।

जागरण संवाददाता, दुर्गापुर। Howrah–Patna main line पर शनिवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। हावड़ा से प्रयागराज रामबाग जा रही Vibhuti Express के इंजन पर एक युवक चढ़कर बैठ गया था। Panagarh railway station पर ट्रेन रुकने के दौरान रेलकर्मियों की नजर उस पर पड़ गई, जिससे समय रहते स्थिति संभाल ली गई।

RPF के अनुसार युवक Bardhaman Station से ट्रेन में सवार हुआ था। Panagarh से पहले वह किसी तरह इंजन की छत तक पहुंच गया। इस दौरान ऊपर से गुजर रहे हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से उसके पैर में करंट लग गया और वह घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन पर तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके बाद आरपीएफ और रेलवे कर्मचारियों की टीम ने इंजन पर चढ़कर काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। प्राथमिक उपचार के बाद उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक नशे की हालत में था और उसकी मानसिक स्थिति भी सामान्य नहीं लग रही थी। फिलहाल पानागढ़ आरपीएफ युवक की पहचान करने में जुटी है। साथ ही यह जांच की जा रही है कि वह चलती ट्रेन के इंजन तक कैसे पहुंचा।