एवरेस्ट पर चढ़ेंगे माउंटेन स्ट्राइक दस्ता टीम के सदस्य
दुर्गापुर : पूर्वी कमांड के पानागाढ़ सैनिक छावनी में माउंटेन स्ट्राइक दस्ता (ब्रह्मास्त्र दस्ता) क
दुर्गापुर : पूर्वी कमांड के पानागाढ़ सैनिक छावनी में माउंटेन स्ट्राइक दस्ता (ब्रह्मास्त्र दस्ता) का गठन किया जा रहा है। जिसका काम भी पिछले कुछ वर्षों से चल रहा है। माउंटेन स्ट्राइक दस्ता की टीम पहाड़ी इलाके में युद्ध करने में अहम भूमिका निभाएगी। वहीं प्रशिक्षण के तहत पानागढ़ आर्मी कैंप में तैनात माउंटेन स्ट्राइक दस्ता टीम के आठ सदस्य एवरेस्ट अभियान शुरू कर रहें है। रविवार को पानागढ़ आर्मी कैंप स्थित त्रिनेत्र डिविजन के मेजर जनरल नवनीत कुमार ने रवाना किया। सात सितंबर को यूकोस्म से डजोंगरी ला का अभियान होगा। आठ सदस्यीय विशेष दस्ता की टीम 17,866 फीट का अभियान करेगी। मालूम हो कि पानागढ़ में विशेष दस्ता का काम चल रहा है। पिछले आठ अगस्त को आर्मी चीफ जनरल विपीन रावत ने पानागढ़ सैनिक छावनी का दौरा कर जायजा लिया था। पहाड़ी क्षेत्र में युद्ध की दृष्टि से माउंटेन स्ट्राइक दस्ता तैयार किया गया है। जिसका यह एक प्रशिक्षण माना जा रहा है।