निरसा विधायक व चिरकुंडा नपा चेयरमैन पहुंचे कुल्टी
कुल्टी झारखंड के निरसा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अपर्णा सेनगुप्ता एवं चिरकुंडा नगरपालिक
कुल्टी : झारखंड के निरसा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अपर्णा सेनगुप्ता एवं चिरकुंडा नगरपालिका के चेयरमैन डब्ल्यू बाउरी सोमवार की देर शाम कुल्टी पहुंचे। यहां पर कुल्टी भाजपा मंडल दो के कार्यकर्ताओं के साथ औपचारिक मुलाकात कर चाय पर चर्चा की। विधायक अपर्णा सेनगुप्ता एवं चिरकुंडा नगरपालिका के चेयरमैन डब्ल्यू बाउरी के कुल्टी पहुंचने पर भाजपा कुल्टी मंडल दो के अध्यक्ष अमित घोष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलों की माला एवम गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इसके बाद निरसा विधायक एवं चिरकुंडा नगरपालिका चेयरमैन के साथ कुल्टी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। भाजपा कुल्टी मंडल दो के अध्यक्ष अमित घोष ने बताया कि निरसा विधायक के साथ औपचारिक बैठक थी। झारखंड के भाजपा नेताओं के कुल्टी दौरा को पश्चिम बंगाल में होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी माना जा रहा है। भाजपा इस बार कुल्टी विधानसभा सीट को हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में हैं। यही कारण है कि सीमावर्ती राज्य झारखंड के भाजपा नेताओं का कुल्टी आगमन शुरू हो गया है। बैठक में भाजपा कुल्टी मंडल दो के अध्यक्ष अमित घोष, भाजपा नेता सुमंत पटनायक, उत्पल घोष, पार्थो मंडल, राज मंडल, प्रशांत दे, कृष्णा माजी, नीलू बनर्जी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।