कल्ला पुल को नये सिरे से बनाने का कार्य शुरु
कल्ला पुल को नए सिरे से बनाने कार्य
रेलपार: कल्ला, दोमुहानी, बाराबनी, भनौडा को आसनसोल शहर से जोड़ने वाले दशकों पुराने कल्ला पुल को तोड़कर नये सिरे से पुल बनाने का कार्य शुरु किया गया है। कल्ला ब्रिज का निर्माण कई दशक पूर्व किया गया था। दशकों पूर्व बने इस पुल की मरम्मत न होने से पुल जर्जर हो गया था। इसके साथ ही पुल काफी नीचा होने से बारिश के समय नदी का जलस्तर बढ़ जाने से पुल पानी में डूब जाता था, जिससे पुल पर आवागमन ठप हो जाता था। पुल की जर्जर हालत को देखते हुए पीडब्लूडी की ओर से नए सिरे से पुल का निर्माण किया जा रहा है। दशकों पुराने पुल से वाहनों के दुर्घटना ग्रस्त होने का खतरा बना रहता था। जिस कारण पुल का नये सिरे से निर्माण किया जा रहा है। पुल की उचाई को भी अधिक किया जा रहा है, जिससे बारिश के समय नदी का जलस्तर बढ़ने से पुल से यातायात बहाल रहे। स्थानीय लोग कल्ला पुल की मरम्मत व पुल को उंचा करने की मांग कर रहे थे। इस पुल से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। यह पुल कल्ला, दोमुहानी, बाराबनी के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।