विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चार सैनेटाइजर मशीनें करेंगी शहर को सैनेटाइज

By JagranEdited By:
Published: Sun, 12 Apr 2020 06:05 PM (IST)

चार सैनेटाइज मशीने करेगी शहर को सेनिटाईज

चार सैनेटाइजर मशीनें करेंगी शहर को सैनेटाइज
चार सैनेटाइजर मशीनें करेंगी शहर को सैनेटाइज

आसनसोल : आसनसोल नगरनिगम अब आसनसोल, जामुड़िया, रानीगंज, बराकर, नियामतपुर और कुल्टी के विस्तृत इलाका में स्थित सभी 106 वार्डों में लगातार और संपूर्ण सैनेटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू करेगी। इस कार्य में दुर्गापुर स्थित सीएमआरआई ने मदद को हाथ बढ़ाया है। सीएमआरआई द्वारा टैंकर युक्त ट्रैक्टरों पर मशीन लगाया जा रहा है, इससे आसानी से और विस्तृत इलाका में सैनेटाइजेशन का कार्य हो सकेगा। चार सैनेटाइजेश्न मशीन लगाये जाने के लिए निगम की ओर से चार ट्रैक्टर इंजन और टैंकर सीएमआरआई भेजे गये है। प्रत्येक मशीन लगाये जाने पर करीब 80 हजार रुपये खर्च आयेंगे। अब तक एक ट्रैक्टर पर मशीन लगाकर आसनसोल आ चुका है। इससे सैनिटाइजेशन का कार्य आसानी से पूरा किया जा रहा है। वहीं दूसरा सैनीटाइजेशन मशीन युक्त ट्रैक्टर भी रविवार को किसी समय आसनसोल आ जायेगा। एक- दो दिनों में ही बाकी सैनेटाइजर मशीन युक्त ट्रैक्टर भी आसनसोल पहुंच जायेंगे इसके बाद सभी इलाकों में आसानी से और लगातार सैनेटाइजेशन का कार्य शुरू होगा। फिलहाल निगम के सभी 106 वार्ड में एक- एक हैंड सैनेटाइजेशन मशीनें है। इससे उक्त वार्ड में सैनेटाइजेशन किया जा रहा लेकिन वर्तमान परिस्थिति में ये नाकाफी साबित हो रहा। ..................

कोरोना योद्धाओं की भावनाओं को सम्मान करें:

आसनसोल नगर निगम मुख्यालय स्थित सभी एंबुलेंस का रविवार को गहन सैनेटाइजेशन किया गया। मौके पर उपस्थित मेयर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि इस समय एंबुलेंस की अधिक आवश्यकता है, इसे देखते हुए कहा गया कि कोई भी मरीज ले जाने के बाद एंबुलेंस का सैनेटाइजेशन किया जाय उसके एक घंटे बाद ही पुन: मरीज ले जाया जाय। ताकि कोई संक्रमण नहीं फैले। इस दौरान मुख्यालय के आसपास तथा नगर निगम के वाहनों को भी सैनिटाइजेशन को किया गया। आसनसोल के मेयर जितेंद्र तिवारी ने लोगों से अपील की कि लॉकडाउन के दौरान कोरोना के खिलाफ लड़ाई में चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मी, एंबुलेंस ड्राइवर एवं अन्य जो भी कर्मचारी फ्रंट लाइन में काम कर रहे हैं, मैं उन सभी को उनके इस जज्बे के लिए सलाम करता हूं, इसके साथ ही नागरिकों से अपील करता हूं कि वह भी इनका सहयोग करें और सम्मान करें । ऐसी कोई भी हरकत ना करें जिससे इनकी भावनाओं को ठेस पहुंचे। क्योंकि विपरीत परिस्थितियों में भी यह लोग बिना कुछ परवाह किए समाज के हित के लिए कार्य कर रहे हैं। सभी मिलकर कोरोना की लड़ाई में एकजुट होकर रहें । कहा कि प्रशासन के जो भी दायित्व प्राप्त लोग हैं वह स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के अनुसार ही कार्य कर रहे हैं, विभाग का जो प्रोटोकॉल है उसी के अनुसार सारा कार्य किया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।