चीनाकुड़ी से विस्फोटक के साथ युवक गिरफ्तार
धेमोमेन : कुल्टी थाना के नियामतपुर फाड़ी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चीनाकुड़ी 2 नंबर
धेमोमेन : कुल्टी थाना के नियामतपुर फाड़ी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चीनाकुड़ी 2 नंबर श्रीराम पाड़ा से राजेश पासवान को विस्फोटकों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से दर्जनों डेटोनेटर और जिलेटिन स्टिक बरामद किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक राजेश पासवान इससे पहले भी कई आपराधिक मामलों में लिप्त रहा है। आरोपित राजेश पासवान किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहा था। लेकिन घटना को अंजाम देने के पूर्व ही उसे विस्फोटक के साथ पुलिस ने दबोचा लिया। शनिवार को उसे आसनसोल कोर्ट में चालान किया गया। आसनसोल अदालत में पेश कर पुलिस ने उसे 5 दिन की रिमांड पर लिया। नियामतपुर फाड़ी प्रभारी राहुल देव मंडल ने कहा कि राजेश पासवान किसी बड़ी घटना की फिराक में था, इसकी जानकारी मिलने पर शुक्रवार की देर संध्या उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से जिलेटिन स्टिक, डेटोनेटर आदि बरामद हुआ है, जिसका उपयोग कर विस्फोट कराया जाता है। पुलिस को आशंका है कि राजेश झारखंड व अन्य क्षेत्र से विस्फोटक लाया है, इसकी जांच की जाएगी।