वार्षिक शुल्क के लिए श्रमिक संगठनों ने लगाया कैंप
संवाद सहयोगी, पाण्डेश्वर : श्रमिक संगठनों की ओर से श्रमिकों से वार्षिक सदस्यता शुल्क लेने का
संवाद सहयोगी, पाण्डेश्वर : श्रमिक संगठनों की ओर से श्रमिकों से वार्षिक सदस्यता शुल्क लेने का कार्य शुरु कर दिया है। सदस्यता शुल्क देने वालों को श्रमिक संगठन अपना सदस्य बताते है। पाण्डेश्वर क्षेत्र के खुट्टाडीह ओसीपी में ¨हद मजदूर सभा (एचएमएस ) ने श्रमिकों से वार्षिक सदस्यता लेने का कार्य शुरू किया है। जहां श्रमिक संगठन के साथ-साथ तृकां के झंडा का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। जहां श्रमिक भी सदस्यता ले रहें है। श्रमिक संगठन के नेताओं द्वारा तीन सौ रुपया का सदस्यता स्लिप देकर श्रमिकों से उसका कार्ड संख्या लिया जा रहा है एवं कागज पर हस्ताक्षर करवाया जा रहा है। ताकि श्रमिकों के वेतन से ही सदस्यता शुल्क कट जाए। सदस्य संख्या बढ़ाने के लिए संगठन के स्थानीय नेता भी जोर लगा रहे है।