विवाहिता की हत्या में पति समेत चार गिरफ्तार
बेनाचिति : दुर्गापुर थाना की पुलिस ने विवाहिता की हत्या के मामले में पति समेत ससुराल पक्ष के 4 लोगों
बेनाचिति : दुर्गापुर थाना की पुलिस ने विवाहिता की हत्या के मामले में पति समेत ससुराल पक्ष के 4 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार हुए लोगों में रांची कॉलोनी निवासी पति राजू राय, सास मूर्ति देवी, ननद पूजा राय एवं किरण राय शामिल हैं। रविवार आरोपितों को अदालत में पेश किया गया,जहां सुनवाई के दौरान सभी की जमानत नामंजूर हो गई। अगली सुनवाई 29 अप्रैल को होगी।
शुक्रवार की संध्या रांची कॉलोनी में पुष्पा राय नामक महिला आग से झुलस गई थी, उसे इलाज के लिए महकमा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई थी। खबर पाकर मायके वाले अस्पताल पहुंचे एवं साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष वालों पर मामला दर्ज करवाया। आसनसोल के इसमाइल मोड़ निवासी देव कुमार राय की पुत्री पुष्पा की शादी 8 वर्ष पहले दुर्गापुर के रांची कॉलोनी निवासी राजू राय के साथ हुई थी। राजू राय पेशे से वाहन चालक है। राजू राय अपनी पत्नी के साथ इलाके में ही दूसरे मकान में रहता था। रवि के साथ पुष्पा का अक्सर छोटी-छोटी बात को लेकर विवाद हुआ करता था। शुक्रवार को पति-पत्नी में विवाद हुआ था। तब रवि कुछ काम के सिलसिले में बाजार चला गया था, कुछ ही देर के बाद घर से धुंआ निकलता देख लोगों की भीड़ घर के समीप जमा हो गई। दरवाजा खटखटाने के बाद अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर लोगों ने दरवाजा तोड़ कर अंदर देखा कि पुष्पा आग में झुलस रही है। लोगों के सहयोग से इलाज के लिए उसे अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हुई। मायके वालों का कहना है कि उनलोगों ने ही उसकी हत्या की है। पुलिस का कहना है कि चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।