Move to Jagran APP

संस्कृति की याद दिलाता करमा महोत्सव : बसंती

गोड्डा : सदर प्रखंड अंतर्गत परसपानी मैदान में बुधवार को करम महोत्सव का आयोजन किया गया। इस

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 06:55 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 06:55 PM (IST)
संस्कृति की याद दिलाता करमा महोत्सव : बसंती
संस्कृति की याद दिलाता करमा महोत्सव : बसंती

गोड्डा : सदर प्रखंड अंतर्गत परसपानी मैदान में बुधवार को करम महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान करमा गीत- नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीम को बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष बसंती देवी ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि करमा महोत्सव का सीधा संबंध पर्यावरण संरक्षण से है। यह पर्व हमें गौरवशाली संस्कृति की याद दिलाता है। हमें प्रेरणा देती है कि प्रकृति की रक्षा करके ही हम जीव मात्र की रक्षा करने में समक्ष साबित हो सकते हैं। वृक्ष की पूजा कर इसे भाई बहन के रूप में पूजने का विधान है। हालांकि देश की अधिकांश पर्व प्रकृति पर ही आधारित है। हमें अपनी संस्कृति व पर्यावरण को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लेने की जरूरत है। पर्यावरण का मतलब सामाजिक वातावरण, जलवायु, जल, जंगल, जमीन आदि से है। इसकी रक्षा पर ही ब्रह्मांड का अस्तित्व टिका हुआ है। इसके अलावा झामुमो जिलाध्यक्ष रविन्द्र महतो, मुखिया संजय महतो, खगेश महतो, प्रफुल्ल महतो, धर्मेन्द्र महतो, अयोजन समिति के अध्यक्ष महेन्द्र महतो, संयोजक सोनाराम महतो, श्रीधर महतो, केपी महतो, संजीव महतो, रजनीकांत महतो आदि ने विचार व्यक्त किए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.