बढ़ते अपराध से खौफ में शहरवासी
जागरण संवाददाता, दुर्गापुर : शहर के 14 नंबर वार्ड अंतर्गत नतूनपल्ली में 14 दिसंबर को पवन प्रधा
जागरण संवाददाता, दुर्गापुर : शहर के 14 नंबर वार्ड अंतर्गत नतूनपल्ली में 14 दिसंबर को पवन प्रधान नामक केबल कारोबारी ने एक आधुनिक पिस्टल एवं एक पाइपगन के साथ मेयर परिषद सदस्य राखी तिवारी पर हमला किया। लेकिन, लोगों ने उसे धर दबोचा। उसके पास से दो आग्नेयास्त्र के साथ-साथ कारतूस बरामद हुआ। इससे पहले 9 दिसंबर को कांकसा थाना के सरस्वतीगंज इलाके में भाजपा कार्यकर्ता संदीप कुमार घोष की गोली मारकर हत्या की गई। हालांकि हत्यारोपी अब तक फरार है। वहीं इन दो घटनाओं में अपराधियों द्वारा आग्नेयास्त्र के उपयोग से शहर के लोगों में भय व्याप्त है। सवाल उठ रहा है कि आखिरकार कहां से शहर में आग्नेयास्त्र की सप्लाई हो रही है। पुलिस क्यों आग्नेयास्त्र सप्लाई करने वालों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। यह प्रश्न शहर के लोगों के मन में बना हुआ है। ये दो ही नहीं पहले भी दुर्गापुर महकमा में कई घटनाएं हुई है, जिसमें आग्नेयास्त्र का व्यवहार हुआ है। खासकर एक केबल कारोबारी के पास से दो आग्नेयास्त्र बरामद होने की घटना ने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। क्योंकि पहले कभी उस पर इस तरह का गंभीर आरोप नहीं लगा था। बार-बार आग्नेयास्त्र व्यवहार की घटना से पुलिस की नजरदारी को लेकर भी प्रश्न उठ रहा है। मुख्यमंत्री भी कई बार जिला के सीमा रेखा पर विशेष नजरदारी का निर्देश दी है। इसके बावजूद भी कहीं बाहर से शहर में आग्नेयास्त्र आ रहा है। शहर के सीमा रेखा पर वीरभूम जिला है, जहां से झारखंड आसान है। ऐसे में कई बार आरोप लगता है कि झारखंड से आग्नेयास्त्र की सप्लाई हो रही है। हालांकि विरोधी दल आग्नेयास्त्र को लेकर तृकां पर आरोप लगाते रहते है। भाजपा के जिलाध्यक्ष लखन घोरूई का कहना है कि आतंक का परिवेश न रहने पर कैसे ¨सडिकेज राज चलेगा? इस कारण आग्नेयास्त्र का सहारा लिया जा रहा है। जिससे आम जनता परेशान है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती ने कहा कि कहां से आग्नेयास्त्र आ रहा है एवं कौन ला रहा है, इसकी जांच होनी चाहिए।