विवाहिता हत्याकांड में पति गिरफ्तार, दो फरार
बेनाचिति : दुर्गापुर थाना कि पुलिस ने विवाहिता की हत्या मामले में उसकेपति संजय दा को गिरफ्तार किया।
बेनाचिति : दुर्गापुर थाना कि पुलिस ने विवाहिता की हत्या मामले में उसकेपति संजय दा को गिरफ्तार किया। जबकि दो आरोपी फरार हैं, पुलिस उन्हें भी गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है। आरोपी पति को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसकी जमानत याचिका नामंजूर हो गई एवं उसे पांच दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। रिमांड अवधि में पुलिस हत्या की वारदात के कारणों को जानने की कोशिश करेगी। इस मामले में उसके आरोपी दो भाई अजय दा मोदक एवं धनंजय दा मोदक फरार हैं।
धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना इलाका निवासी पतित पावन दा की पुत्री गायत्री दा की शादी वर्ष 2014 के मई महीने में दुर्गापुर आमराई स्थित मिलन पल्ली निवासी डीएसपी सेवानिवृत्त छोटू दा के पुत्र संजय दा के साथ ¨हदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी। उनका एक पुत्र भी है। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा गायत्री के ऊपर अतिरिक्त दहेज देने का दबाव बनाकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। 14 जनवरी को अचानक पति संजय दा ने गायत्री के बीमार होने की सूचना घर वालों को दी। जिसकी जानकारी मिलने पर वे लोग पहुंचे तो पाया कि गायत्री की मौत हो चुकी है। पिता पतित पावन दा ने कहा कि पति संजय एवं उसके भाइयों ने साजिश के तहत उसकी हत्या की है। संजय ने फोन कर 13 जनवरी को गायत्री को मायके ले जाने की धमकी दी थी। गायत्री के सिर पर गहरे चोट का निशान मिला है, जिससे साफ जाहिर होता है कि उसकी हत्या की गई है। इस कारण तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। प्रशासन को इस मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषी दोषियों को कड़ी सजा देनी चाहिए। इस संदर्भ में सर्कल इंस्पेक्टर चंद्रनाथ चक्रवर्ती ने बताया कि वधू हत्या मामले में पति को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है। बाकी दो आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।