मंडल दो के नए अध्यक्ष बने दशरथ यादव
काम काम काम
By Jagran Publish Date: Wed, 18 May 2022 08:45 PM (IST)Updated Date: Wed, 18 May 2022 08:45 PM (IST)
मंडल दो के नए अध्यक्ष बने दशरथ यादव
संवाद सहयोगी, कुल्टी : भाजपा कुल्टी मंडल में भारी फेरबदल करते हुए कुल्टी के सभी चार मंडलों के लिए नए अध्यक्ष की घोषणा की गई है। भाजपा कुल्टी मंडल एक में संजीव घोष, मंडल दो में दसरथ यादव, मंडल तीन में कांचन सिन्हा, एवं मंडल चार के लिए सत्यजीत दास को मंडल अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया है। भाजपा के नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद मंडल स्तर पर सभी अध्यक्षों को सम्मानित करने का सिलसिला जारी है। इस अवसर पर मंडल दो के अध्यक्ष दशरथ यादव को रांचीग्राम भाजपा पार्टी कार्यालय में सम्मानित किया गया। जबकि मंडल तीन के अध्यक्ष कांचन सिन्हा को नियामतपुर भाजपा पार्टी कार्यालय में समर्थकों ने सम्मानित किया।
Edited By: