उखड़ा में महिला के साथ सामूहिक दुराचार
उखड़ा : अंडाल थाना के उखड़ा आउट पोस्ट इलाके में 45 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुराचार
उखड़ा : अंडाल थाना के उखड़ा आउट पोस्ट इलाके में 45 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुराचार का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं महिला का इलाज दुर्गापुर महकमा अस्पताल में चल रहा है। वहीं उसका मेडिकल जांच भी करवाया जाएगा। शुक्रवार की सुबह इस बात का खुलासा हुआ। जब महिला बीमार हुई। उसने परिवार वालों को बताया कि मंगलवार की रात तीन युवक घर में शराब के नशे में आए। उस समय महिला घर में अकेली थी। जहां तीनों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। उसके बाद आरोपितों ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। इस कारण वह किसी के सामने मुंह भी नहीं खोल पा रही थी।
शुक्रवार को स्वास्थ्य बिगड़ने पर घर वालों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसकी भनक मिलने पर स्थानीय लोगों ने युवकों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया एवं पुलिस को लोगों ने सूचना दी। इसके बाद पुलिस की टीम पहुंची। सहायक पुलिस आयुक्त ईस्ट उमेश गणपत खांडबहाले भी जांच करने पहुंचे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपितों राजकुमार भुईया, सूरज भुईंया एवं सनी भुईंया को गिरफ्तार किया, जो उसी इलाके के निवासी है एवं दैनिक मजदूरी करते हैं। पुलिस ने पीड़ित महिला को इलाज के लिए महकमा अस्पताल भेजा।
-------------
कोट : दुराचार की शिकायत मिलने के बाद आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। महिला को इलाज के लिए महकमा अस्पताल भेजा गया है, जहां मेडिकल जांच भी होगी। पुलिस इस मामले में कड़ी कार्रवाई करेगी।
उमेश गणपत खांडबहाले, सहायक पुलिस आयुक्त पूर्व, आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट