Move to Jagran APP

चिचुडिया में भाजपा कार्यालय में लगाई आग, जलकर राख

भाजपा कार्यालय में लगाई आग जलकर राख

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Jul 2019 05:41 PM (IST)Updated: Tue, 23 Jul 2019 06:39 AM (IST)
चिचुडिया में भाजपा कार्यालय में लगाई आग, जलकर राख
चिचुडिया में भाजपा कार्यालय में लगाई आग, जलकर राख

जामुड़िया : जामुड़िया थाना के केन्दा फाडी के चिचुडिया डंगाल पाडा स्थित भाजपा कार्यालय को शनिवार की देर रात जलकर राख हो गयी। भाजपाईयों ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस समर्थित असामाजिक तत्वों ने कार्यालय में आग लगाई है। वहीं तृणमूल कांग्रेस द्वारा आरोप को सरासर झूठा व बेबुनियाद ठहराया है। घटना को लेकर भाजपा के जामुडिया ग्रामीण मंडल दो अध्यक्ष गौतम मंडल ने केन्दा फाड़ी मे लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी देते हुए भाजपा जामुड़िया ग्रामीण मंडल दो अध्यक्ष गौतम मंडल व उपाध्यक्ष रंजीत नोनिया ने कहा कि शनिवार देर रात करीब 11 बजे चिचुडिया डंगाल पाडा स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में आग लगा दी गई। केन्दा फाड़ी पुलिस से घटना की जानकारी मिलने पर जब वह लोग मौके पर पहुंचे तब तक पार्टी कार्यालय पुरी तरह से आग की चपेट में आ गया था। बाद में रानीगंज से आये दमकल ने आग पर काबू पाया। कहा कि आग की चपेट मे बांस व चट से बनाया गया पार्टी कार्यालय पुरी तरह से जलकर राख हो गया। पार्टी कार्यालय में रखा कुर्सी, टेबल, भाजपा नेताओं की तस्वीर सहित सभी कागजात जलकर स्वाहा हो गया। आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस समर्थकों की ये कारस्तानी है। कहा कि भाजपा के बढ़ते जनाधार से तृणमूल कांग्रेस घबरा गई है तथा बौखलाहट मे ऐसी घटिया हरकत कर रही है। भाजपा जिला सचिव संतोष सिंह ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के ईट का जवाब भाजपा पत्थर से देगी और जलाए गए पार्टी कार्यालय के स्थान पर भाजपा का स्थायी पार्टी कार्यालय का निर्माण होगा। कहा कि भाजपा तोड़ने के बजाय जोड़ने की राजनीति करतीं हैं यहीं वजह है कि आज पार्टी का संगठन जमीनी स्तर से मजबूत है। कहा कि तृणमूल कांग्रेस इस तरह की घटना से भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं तोड़ पाएगी बल्कि भाजपा के लोग और ²ढ़ होंगे। दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस के जामुडिया ब्लाक दो अध्यक्ष मुकुल बनर्जी ने कहा कि भाजपा द्वारा झूठी लोकप्रियता हासिल करने के लिए तृणमूल कांग्रेस पर पार्टी कार्यालय जलाने का गलत आरोप लगाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा के आपसी गुटबाजी में पार्टी कार्यालय में आग लगाई गई है तथा तृणमूल कांग्रेस पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.