Move to Jagran APP

दुर्गापुर में निकला डेंगू विजय अभियान जुलूस

बेनाचिति दुर्गापुर शहर के विभिन्न वार्डो में रविवार को डेंगू विजय अभियान चलाया गया। शहर

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 07:12 PM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2020 07:12 PM (IST)
दुर्गापुर में निकला डेंगू विजय अभियान जुलूस
दुर्गापुर में निकला डेंगू विजय अभियान जुलूस

बेनाचिति : दुर्गापुर शहर के विभिन्न वार्डो में रविवार को डेंगू विजय अभियान चलाया गया। शहर के सभी वार्डो में जुलूस भी निकाला गया। जहां साफ-सफाई के साथ-साथ लोगों को डेंगू के बारे में जागरूक भी किया गया। शहर के बीस नंबर वार्ड में बोरो चेयरमैन रमा प्रसाद हलदार के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। जिसमें महेश महतो समेत काफी संख्या में लोग शामिल हुए। शहर के 27 नंबर वार्ड मूचीपाड़ा में भी जुलूस निकाला गया। शहर के 29 नंबर वार्ड में पार्षद सुनील चटर्जी के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। विजय जुलूस अभियान में मेयर दिलीप कुमार अगस्ती भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि डेंगू से बचने के लिए सफाई जरूरी है। पुराने बर्तनों या सामानों में पानी न जमें इसका ख्याल हर व्यक्ति को रखना चाहिए। ताकि डेंगू का खतरा न हो। मौके पर मेयर परिषद सदस्य राखी तिवारी, बोरो चेयरमैन सुष्मिता भुई, सलिल बोस डॉ. देवव्रत सहाना आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। मेयर दिलीप अगस्ती ने कहा कि मंत्री फिरहाद हकीम ने डेंगू विजय अभियान की शुरुआत की है। राखी तिवारी ने कहा कि डेंगू को लेकर हमलोगों का अभियान चलता रहता है। यह अभियान भी शहर के सभी इलाकों में चलेगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.