नाली मरम्मत का वर्क ऑर्डर देने की मांग
दुर्गापुर दुर्गापुर स्टेशन बाजार में नगर निगम की ओर से हो रही नाली की मरम्मत का वर्क आ
दुर्गापुर : दुर्गापुर स्टेशन बाजार में नगर निगम की ओर से हो रही नाली की मरम्मत का वर्क ऑर्डर सभी लोगों को उपलब्ध करवाने एवं मरम्मत के नाम पर चल रही अफवाह के खिलाफ भाजपा तीन नंबर मंडल की ओर से दुर्गापुर महकमा शासक को ज्ञापन सौंपा गया। एसडीएम ने उनकी मांग की दिशा में सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया गया।
भाजपा के तीन नंबर मंडल के अध्यक्ष तापस नायक ने कहा कि दुर्गापुर स्टेशन बाजार में नाली की मरम्मत का काम नगर निगम ने शुरू करवाया है। हमलोग इस काम का समर्थन करते है। नालियों की मरम्मत होनी चाहिए। लेकिन बाजार में नाली मरम्मत के नाम पर कई तरह की अफवाह सुनने को मिल रहा है। यहां तक की स्टेशन बाजार में बैठने वाले हॉकरों को भी डराया जा रहा है। जिससे वे लोग चितित है। तकरीबन दो माह से हॉकर व्यवसाय नहीं कर पा रहें है, जिससे उनके परिवार के समक्ष समस्या बनी हुई है। दूसरी ओर अब वे लोग कई बात से चिता में है। प्रशासन को वर्क ऑर्डर मुहैया करवाना चाहिए कि क्या-क्या काम होगा। मौके पर अभिजीत दत्ता, अभिजीत भट्टाचार्य समेत कुछ कार्यकर्ता मौजूद थे।