लीड : दुर्गापुर तमला नदी से महिला का शव बरामद
दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर के मेन गेट के समीप तमला नदी से रविवार की सुबह एक महिला का शव
दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर के मेन गेट के समीप तमला नदी से रविवार की सुबह एक महिला का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच में जुट गई है। आरंभिक जांच में अनुमान किया जा रहा है कि महिला की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया है। महिला की उम्र करीब 25-26 साल बताई जा रही है।
बताया जाता है कि सुबह के समय बस्ती के लोगों ने तमला नदी में एक बोरे को देखा, बोरे से शरीर का एक हिस्सा बाहर नजर आ रहा था। इसके बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ भी की। हालांकि अब तक महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ऐसे में प्रश्न उठ रहा है कि महिला कहां की है और किसने शव को फेंका है। किन कारणों से हत्या कर शव को यहां ठिकाने लगाया गया। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर मामले का खुलासा करने में जुटी हुई है। पुलिस उपायुक्त अभिषेक मोदी ने कहा कि मामले कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि उसकी मौत कैसे हुई है। अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव की पहचान होने के बाद जांच में पुलिस को सुविधा होगी।
--------------
अगस्त में मिला था अनूप तिवारी का शव :
एक माह के अंतराल में दुर्गापुर में यह दूसरा मामला है जिसमें हत्या कर शव को फेंका गया है। इसके पहले अगस्त के पहले सप्ताह में दुर्गापुर न्यू टाउनशिप थाना के एबीएल जंगल के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था, जांच के बाद पता चला था कि वह बिहार के सिवान निवासी अनूप तिवारी का है। जो ठेकेदारी के काम से जुड़ा था। अब तक पुलिस उस मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। अनूप तिवारी हत्याकांड में पुलिस ने अब तक केवल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। ऐसे में महिला का शव बरामद होने के बाद पुलिस के लिए इस मामले का खुलासा करना एक प्रश्न बना हुआ है।