दुग्ध व्यवसायियों ने कर्जन गेट पर किया प्रदर्शन
वर्द्धमान : वर्द्धमान शहर के कर्जन गेट के समक्ष जीटी रोड पर दुग्ध कल्याण समिति की ओर से विरोध
वर्द्धमान : वर्द्धमान शहर के कर्जन गेट के समक्ष जीटी रोड पर दुग्ध कल्याण समिति की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया, जहां सड़क पर दुग्ध एवं छेना बहाकर प्रदर्शन किया गया, जिसमें काफी संख्या में दुग्ध व्यवसायी शामिल हुए। मौके पर संगठन के अध्यक्ष बप्पा दित्य घोष ने कहा कि वर्तमान समय में हर वस्तु की कीमत बढ़ रही है। लेकिन दुग्ध व छेना की कीमत में वृद्धि नहीं हो रही है। जिससे हमलोगों को नुकसान का सामना करना पड़ता है। दूध व छेना से मिठाई बनता है, उसका भी मूल्य बढ़ रहा है। वहीं हमलोग सरकारी सुविधाओं से भी वंचित हो रहे हैं। राज्य सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसका लाभ हम सब को मिलना चाहिए। लेकिन हमलोग योजनाओं से वंचित हैं। प्रशासन या स्थानीय जनप्रतिनिधि भी हमारी समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रहें हैं। जिससे समस्या हो रही है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए, ताकि हम व्यवसायियों को समस्या न हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए हमलोगों ने बाध्य होकर आंदोलन किया। इसके बावजूद भी प्रशासन की ओर से कदम नहीं उठाया गया तो हमलोग जोरदार आंदोलन करने को बाध्य होंगे। मौके पर दर्जनों सदस्य मौजूद थे। जहां 7 ¨क्वटल दुग्ध एवं 70 किग्रा छेना सड़क पर फेंका गया। जिससे मार्ग पर थोड़ी देर बाद वाहनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ।