Move to Jagran APP

लावदोहा में भाजपा कार्यकर्ता के घर तोड़फोड़

दुर्गापुर लावदोहा थाना के पाटसौड़ा गांव में बुधवार की रात सोमनाथ भंडारी नामक भाजपा कार्य

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 07:03 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 07:03 PM (IST)
लावदोहा में भाजपा कार्यकर्ता के घर तोड़फोड़
लावदोहा में भाजपा कार्यकर्ता के घर तोड़फोड़

दुर्गापुर : लावदोहा थाना के पाटसौड़ा गांव में बुधवार की रात सोमनाथ भंडारी नामक भाजपा कार्यकर्ता के घर अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ की। उस समय घर में कोई नहीं था। घटना के विरोध में गुरुवार की सुबह भाजपाइयों ने इच्छापुर-सरपी सड़क को जाम कर दिया। इससे इलाके में तनाव देखने को मिला। पुलिस ने आश्वासन देकर रोड जाम हटाया। अराजक तत्वों ने सोमनाथ के घर से सामान को निकालकर सामने तालाब के पास फेंक दिया था। गुरुवार की सुबह जानकारी मिलने पर सोमनाथ के घर काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व नेता भी पहुंचे। इसके बाद भाजपाइयों ने इच्छापुर-सरपी सड़क मार्ग को जाम कर दिया। सोमनाथ ने तृकां आश्रित अराजक तत्वों पर घर पर हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले भी मेरे साथ मारपीट की घटना हुई थी। तृकां आश्रित अराजक तत्वों ने गांव में रहने पर भाजपा के लिए काम करना बर्दाश्त नहीं करने की धमकी दी थी। पांच दिन पहले भी मेरे घर पर हमला किया गया था। इस कारण परिवार समेत दुर्गापुर थाना के गोपालमाठ इलाका निवासी अपने एक रिश्तेदार के घर आश्रय लिया था। बुधवार की रात वहां ही परिवार के साथ था। इस बीच रात के समय अराजक तत्वों ने मेरे घर में तोड़फोड़ की। गुरुवार को अपने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ अपने घर आया। मेरे साथ मां भी यहां आई। गुरुवार को भाजपाइयों ने सोमनाथ व उसकी मां को साथ लेकर जुलूस निकाला। स्थानीय भाजपा नेता संजीत बाउरी ने कहा कि इसके पहले भी भाजपाइयों को डराया-धमकाया गया है। भाजपाइयों को धमकी देने के साथ तोड़फोड़ की घटना भी हुई है। शिकायत के बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं तृकां के ब्लॉक अध्यक्ष सुजीत मुखर्जी ने आरोप को गलत बताया। उन्होंने कहा कि तृकां के साथ वे लोग राजनीतिक रूप से मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं। इस कारण इस तरह का आरोप लगाकर लोगों का सहानुभूति पाना चाहते हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.