Move to Jagran APP

सोशल मीडिया पर लोगों को कर रहा गुमराह

संवाद सहयोगी उखड़ा पाण्डेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी ने कोरोना संकट के दौरान भाजपा

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Jun 2020 04:57 PM (IST)Updated: Mon, 08 Jun 2020 04:57 PM (IST)
सोशल मीडिया पर लोगों को कर रहा गुमराह
सोशल मीडिया पर लोगों को कर रहा गुमराह

संवाद सहयोगी, उखड़ा : पाण्डेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी ने कोरोना संकट के दौरान भाजपा पर कोरोना संकट के समय राजनीति एवं बंगाल को बदनाम करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। सोमवार को हरिपुर स्थित कार्यालय में उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सड़क पर उतर कर कार्य कर रही हैं। इस संकट के समय जनता की मदद की लगातार कोशिश कर रही है। प्रवासी मजदूरों को वापस लाने के लिए काफी पहले ही उन्होंने विभिन्न राज्य सरकार को पत्र लिखा था। लेकिन संकट की इस घड़ी में भी भाजपा बंगाल को अपमानित करने की कोशिश लगातार कर रही है। लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद को भाजपा के लोग जमीन पर नहीं दिखे, लेकिन लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव दिखे। बंगाल को बदनाम किया जा रहा है, बंगाल को बदनाम कर भाजपा के लोग खुश हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाण्डेश्वर में हमलोगों ने तकरीबन 40 हजार परिवारों तक खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई। प्राइवेट शिक्षक, ग्रामीण चिकित्सक, गरीब श्रमिकों की मदद करने की कोशिश की गई। गौपालकों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया गया। साढ़े बारह हजार विधवा महिलाओं को आटा, वस्त्र दिया गया। जहां पाण्डेश्वर में सभी लोग मिल जुल कर कोरोना के खिलाफ लड़ रहे हैं। भाजपा पाण्डेश्वर में अराजक तत्वों को लेकर संगठन बनाने की कोशिश कर रही है। मौके पर नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, सुजीत मुखर्जी, हरेराम सिंह, संजय यादव, पलास पांडे, मदन बाउरी, सुनीता सिंह आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.