Move to Jagran APP

कॉलेज से सब मार्शल पंप निगम ने किया जब्त

दुर्गापुर : प्रशासनिक अनुमति के बावजूद भी दुर्गापुर के गांधी मोड़ स्थित एक कॉलेज में सब मार्शल

By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Aug 2018 07:44 PM (IST)Updated: Thu, 30 Aug 2018 07:44 PM (IST)
कॉलेज से सब मार्शल पंप निगम ने किया जब्त
कॉलेज से सब मार्शल पंप निगम ने किया जब्त

दुर्गापुर : प्रशासनिक अनुमति के बावजूद भी दुर्गापुर के गांधी मोड़ स्थित एक कॉलेज में सब मार्शल पंप लगाने में बाधा देने का आरोप दुर्गापुर नगरनिगम लगा है। वहीं सब मार्शल का पंप भी निगम कर्मी खोल कर ले गए। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि सभी अनुमति रहने के बावजूद भी ऐसा किया गया है। कॉलेज में पानी के लिए पाइपलाइन लगा हुआ है। लेकिन उसमें कई बार समस्या आती है। जिससे छात्र-छात्राओं को परेशान होना पड़ता है। जिसके लिए नगरनिगम से अनुमति लेकर कॉलेज में सब मार्शल पंप लगाने का निर्णय लिया गया। जिसके लिए स्टेट वाटर इंवेस्टिगेशन डायरेक्टर के व‌र्द्धमान कार्यालय में आवेदन दिया गया था। जहां से 22 मई को जानकारी दी गई कि शिक्षण संस्थान में जरूरत के अनुसार सब मार्शल पंप लगाया जा सकता है। इसके लिए किसी अनुमति की जरूरत नहीं है। कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि संस्था की जानकारी के अनुसार नगरनिगम को सूचना देकर सब मार्शल पंप लगाने का काम शुरू किया गया। लेकिन गुरुवार को नगरनिगम अधिकारियों ने पहुंचकर पंप को जब्त कर लिया। कॉलेज के अधिकारी प्रबाल माइती ने कहा कि कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग छात्रावास है। जल समस्या को दूर करने के लिए नगरनिगम को सूचना देकर काम शुरू किया गया। वहीं नगरनिगम का कहना है कि क्षेत्र में सब मार्शल पंप लगाने के लिए अनुमति लेना जरूरी है। जिसकी जानकारी 24 मई को कॉलेज को दी गई थी एवं 7 दिन का समय दिया गया था। जिसके बाद कदम उठाया गया। मेयर परिषद सदस्य पवित्र चटर्जी ने कहा कि निगम इलाके में पंप बैठाने पर अनुमति लेना जरूरी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.