Move to Jagran APP

हिसा के बाद 22 सौ लोगों ने किया घरों से पलायन

आसनसोल पूर्व विधायक सह भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने कहा कि दो मई की मतगणना के बाद हुई ि

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 May 2021 12:51 AM (IST)Updated: Sat, 08 May 2021 12:51 AM (IST)
हिसा के बाद 22 सौ लोगों ने किया घरों से पलायन
हिसा के बाद 22 सौ लोगों ने किया घरों से पलायन

आसनसोल: पूर्व विधायक सह भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने कहा कि दो मई की मतगणना के बाद हुई हिसा के बाद करीब जिले में करीब 22 सौ लोग अपने घर को छोड़कर पलायन कर गए हैं। जिसमें 60 से 70 लोग भाजपा जिला कार्यालय आसनसोल में शरण लिए हैं। बाकी लोग अपने रिश्तेदारों के यहां रह रहे हैं। सभी लोगों को सुरक्षित वापस घर भेजने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों के साथ हुई है। 48 घंटे के बाद सभी को सुरक्षित वापस घर भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जितेंद्र तिवारी के तृकां में वापस आने की अटकलों पर कहा कि तृकां में वापस जाने का कोई इरादा नहीं है, न ही इस बारे में कुछ सोचा है। डामरा और काली पहाड़ी के लोगों के प्रदर्शन के बारे में कहा कि यह केवल दुष्प्रचार किया जा रहा है। कुछ लोग चर्चा में बने रहने के लिए ऐसा कर रहे हैं। अब भाजपा से फिर शुरुआत कर रहे हैं। हार जीत तो लगी रहती है।

loksabha election banner

भाजपा लीगल सेल ने की राजनीतिक हिसा रोकने की मांग: चुनाव परिणाम आने के बाद हो रही राजनीतिक हिसा के खिलाफ भाजपा लीगल सेल ने शुक्रवार को आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस आयुक्त अजय ठाकुर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन की प्रतियां राज्यपाल जगदीप धनखड़, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, भाजपा अखिल भारतीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को भेजी गई हैं। भाजपा लीगल सेल के पीयूष कांति गोस्वामी ने कहा कि दो मई को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद तृणमूल कांग्रेस के गुंडे आसनसोल के विभिन्न इलाकों में आतंक फैला रहे हैं। जामुड़िया और पांडवेश्वर में स्थिति विशेष रूप से खराब है। यहां के करीब 100 परिवार बेघर हो चुके हैं। उनके घरों पर हमला और तोड़फोड़ की जा रही है। आग लगा दी गई। वह लोग स्वजनों के साथ आसनसोल जिला भाजपा कार्यालय में शरण लिए हुए हैं। वह लोग भयभीत हैं। इसके अलावा, आसनसोल बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी कार्यालयों पर हमला किया गया और उनको ध्वस्त किया गया। सामान लूटा गया। उनलोगों की मांग है कि हमले को अंजाम देने वालों तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। सभी पीड़ितों को सुरक्षित ढंग से पुनर्वास किया जाए। हिसा के शिकार परिवारों को आर्थिक मुआवजा देना होगा। क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बहाल होनी चाहिए। वहीं तृणमूल कांग्रेस के राज्य सचिव वी शिवदासन दासू ने आरोपों से इन्कार करते हुए कहा कि पार्टी नेता और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सभी स्तरों पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से संयम बरतने को कहा है। यह भी कहा गया है कि किसी को भी कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। वहीं कहीं कोई बड़ी घटना नहीं है, छोटी घटनाओं को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.