21 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार
दुर्गापुर : कटवा थाना के दाईहाट के समीप पुलिस ने मंगलवार की तड़के एक बाइक पर सवार तीन लोगों को पकड़ा।
दुर्गापुर : कटवा थाना के दाईहाट के समीप पुलिस ने मंगलवार की तड़के एक बाइक पर सवार तीन लोगों को पकड़ा। उनके पास 21 किलोग्राम से अधिक गांजा था। तीनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़कर कोर्ट में पेश किया। जहां उनकी जमानत याचिका नामंजूर हो गई।
गिरफ्तार आरोपी लालू शेख एवं जहीरूद्दीन शेख कटवा के केसिया माठपाड़ा इलाके के निवासी है। जबकि दीपू शेख कटवा के गांगुलीडांगा इलाके का निवासी है। मंगलवार की तड़के से लोग गांजा लेकर दाईंहाट की ओर जा रहे थे। गश्ती पुलिस ने संदेह के आधार पर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वे लोग भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जांच में उनके पास से गांजा बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि ये लोग आपराधिक प्रवृति के लिए है। पहले भी इनके खिलाफ रंगदारी, लूट सहित कई मामला थाना में दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही गिरोह के अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।