विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डीएसटीपीएस फैला रहा प्रदूषण

By Edited By:
Published: Mon, 08 Jun 2015 05:08 PM (IST)

जागरण संवाददाता, दुर्गापुर : दामोदर घाटी निगम की इकाई दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केंद्र (डीए

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, दुर्गापुर :

दामोदर घाटी निगम की इकाई दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केंद्र (डीएसटीपीएस) पर प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाते हुए अंडाल गांव के लोगों ने मुख्य गेट के समक्ष विरोध प्रदर्शन कर मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रमुख को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे अंबिका चरण राय ने कहा कि डीएसटपीएस प्रबंधन को गांव के लोगों ने जमीन दी। नतीजा है कि प्रबंधन पेड़ पौधा लगाने की बजायं प्रदूषण फैला रहा है। प्लांट से हर समय कोयला की धूल निकलते रहती है। छाई उड़कर घरों में जा रही है। जिससे रहना मुश्किल हो गया है। कहा कि धूल से भयंकर बीमारी होने की आशंका बनी हुई है। पहले भी प्रबंधन को कई बार अवगत करवाया गया है, परंतु कोई कदम नहीं उठाया गया। अगर प्रबंधन जल्द कदम नहीं उठाता है तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन की जानकारी मिलने पर डीएसटीपीएस के उप महाप्रबंधक संजय प्रियरंजन एवं संदीप भट्टाचार्य ग्रामीणों से मिले और उनकी समस्या सुनी। उन्होंने इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया। उसके बाद ग्रामीणों को मुख्य अभियंता के पास ज्ञापन देने के लिए जाने दिया गया। मौके पर अंडाल ग्राम पंचायत के प्रधान चिरंजीव राय उर्फ राजू, गुरुदास वकील, मृत्युंजय राय आदि मौजूद थे।