शुक्र देव को धन और वैभव का कारक माना जाता है। हर ग्रह कुछ समय बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है।
शुक्र देव 25 दिसंबर को वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं और इसके बाद 28 दिसंबर को अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और फिर 17 फरवरी तक इसी राशि में रहेंगे।
ऐसे में शुक्र देव के राशि परिवर्तन और अनुराधा नक्षत्र में रहने से कुछ राशियों पर सकारात्मक असर पड़ेगा। इन राशियों की चर्चा करेंगे।
इस राशि के लोगों के लिए यह समय बहुत शुभ रहने वाला है। इस समय आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं, नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
करियर में विशेष उन्नति हो सकती है, इस दौरान अपनी स्किल्स को इंप्रूव करें। सेहत अच्छी रहेगी और पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा।
वृषभ राशि के लोगों के लिए यह समय बहुत अच्छा बीतेगा। इस राशि के लोगों को यात्रा के योग बन रहे हैं, वहीं बिजनेस से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है।
शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के लिए अच्छा समय रहने वाला है। इस दौरान इन लोगों को आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
इस दौरान धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बीतेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com