फेंगशुई टिप्स में तरक्की के लिए छोटी-छोटी चीजों के बारे में बताया गया है जिन्हें घर में रखने से सुख-समृद्धि और धन धान्य की बढ़ोतरी होती है।
फेंगशुई के अनुसार उत्तर-पूर्व यानी ईशान को सफेद रंग का क्रिस्टल रखें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा अधिक बढ़ेगी।
तीन चीनी सिक्कों को आर्थिक संपन्नता का प्रतीक माना जाता है। इन सिक्कों को लाल धागे में बांधकर घर या दुकान के मुख्य द्वार में बांध दें।
लाफिंग बुद्धा को घर में रखने से तरक्की के साथ-साथ जीवन में खुशियां आती है। इसे उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ होगा।
घर या ऑफिस में उत्तर दिशा की ओर कछुआ रखना शुभ माना जाता है। इससे तरक्की के साथ समृद्धि मिलेगी।
क्रासुला का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है। इस पौधे को रखने से घर में धन वृद्धि होती है।
तरक्की और धन लाभ के लिए घर की उत्तर दिशा की ओर तिजोरी रखें। क्योंकि इस दिशा को कुबेर की दिशा माना जाता है।
तीन टांगों वाले मेंढक जिसके मुंह में सिक्के लगे हो, उसे घर लाने से आर्थिक उन्नति होती है।