इस अमावस्या पर धृति योग का निर्माण हो रहा है। इस योग में पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
इस बार मार्गशीर्ष अमावस्या 12 दिसंबर 2023 को है। इस दिन स्नान करने के बाद भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है।
मार्गशीर्ष अमावस्या पर राशि के अनुसार मंत्रों का जाप करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इससे जीवन की सभी परेशानियां दूर होने लगती हैं।
मेष राशि के जातकों को हनुमान चालीसा और वृषभ राशि के जातकों को 'ॐ भद्रायै नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए।
मिथुन राशि के आराध्य गणेश होते हैं। इन लोगों को ॐ सुमुखाय नमः' का जाप करना चाहिए। वहीं, कर्क राशि के आराध्य शिव जी होते हैं। इन लोगों को 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करना चाहिए।
सिंह राशि के जातकों को 'ऊँ श्री विष्णवे नम:' मंत्र का जाप और कन्या राशि के जातकों को 'ॐ विनायकाय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए।
तुला राशि के जातकों को 'ॐ अंबिकायै नमः' मंत्र, वृश्चिक राशि के जातकों को 'ॐ रामाभिषेकलोलाय नमः' मंत्र और धनु राशि के जातकों को 'ऊँ श्री केशवाय नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए।
कुंभ राशि के जातकों को 'ॐ रुद्रनाथ नमः' मंत्र, मकर राशि के जातकों को 'ॐ महाकाल नमः' मंत्र और मीन राशि के जातकों को 'ऊँ श्री हृषीकेशाय नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ