आज से अगले 1 महीने तक इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य


By Amrendra Kumar Yadav16, Feb 2024 09:00 PMjagran.com

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का महत्व

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का बहुत महत्व है, सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है और यह हर महीने राशि परिवर्तन करते रहते हैं।

सूर्य का कुंभ राशि में प्रवेश

सूर्य देव ने 13 फरवरी को चाल परिवर्तन किया है, इस दिन सूर्य मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश कर गए हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों को विशेष लाभ होने की संभावना है।

इन राशियों की खुलेगी किस्मत

ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक असर पड़ता है, ऐसे में सूर्य के राशि परिवर्तन से इन राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इन राशियों की चर्चा करेंगे।

मेष राशि का खुलेगा भाग्य

सूर्य का राशि परिवर्तन इस राशि के लोगों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है, इस दौरान मेष राशि के लोग आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, नौकरी और बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ की संभावना है।

मिथुन राशि पर सूर्य देव होंगे मेहरबान

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ की संभावना है, परिवार का साथ मिलेगा। वहीं कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा, जिससे सभी काम पूरे होंगे।

सिंह राशि के लिए है शुभ समय

इस राशि के लोगों के लिए अगला 1 महीना बहुत शुभ रहने वाला है, इस दौरान धन लाभ के योग बन रहे हैं, दोस्तों और परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि को होगा विशेष लाभ

शिक्षा जगत से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा, वहीं बिजनेस के क्षेत्र में लाभ की संभावना है। आय के साधनों में विस्तार होगा और सभी कार्यों में सफलता मिलेगी।

धनु राशि के लोग होंगे सफल

बिजनेस के क्षेत्र में बहुत लाभ होगा, वहीं किसी लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और धार्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

सूर्य के गोचर से इन राशियों को विशेष लाभ होगा, ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com