राशि के अनुसार जानें किस रंग का रुमाल रखें


By Farhan Khan17, Feb 2024 10:00 AMjagran.com

रुमाल रखना

हमेशा अपने साथ रुमाल रखना एक अच्छी आदत है लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रुमाल को हल्के में नहीं लेना चाहिए।

राशि के अनुसार रुमाल रखें

वास्तु और ज्योतिष की दृष्टि से रुमाल और उसके रंग को रखना बहुत महत्वपूर्ण है। राशि के अनुसार रंग का रुमाल रखने से शुभ फल मिलते हैं।

मेष राशि

इस राशि का स्वामी मंगल है। इसलिए इस राशि के जातकों को अपने साथ लाल, पीला, गुलाबी और केसरिया रंग का रुमाल रखना चाहिए।

मिलेगी सफलता

ऐसा करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप हर क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। जीवन में कभी नेगेटिविटी नहीं आएगी।

वृषभ राशि

इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के जातकों को अपनी जेब या पर्स में सफेद, हरा, फिरोजी या चांदी का रूमाल रखना चाहिए। ऐसा करने से आपके लिए शुभ समाचार आएगा।

मिथुन राशि

इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के लोगों को अपने साथ हरा, नीला, बैंगनी और समुद्री हरा रंग का रूमाल रखना बहुत शुभ रहेगा। ऐसा करने से आपकी बुद्धि तेज होगी।

कर्क राशि

इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। इस राशि के लोगों को सफेद, गुलाबी, क्रीम, लाल या केसरिया रंग का रुमाल रखने से लाभ होगा। ऐसा करने से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह राशि

इस राशि के जातकों को लाल, केसरिया, गुलाबी, पीला और सफेद रंग का रुमाल रखना चाहिए। इससे सकारात्मक विचार बढ़ेंगे और सूर्य देव की कृपा आप पर सदैव बनी रहेगी।

आप भी राशि के अनुसार रुमाल रखें। ताकि आपको किसी समस्या का सामना न करना पड़े। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com