ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का विशेष महत्व है, सभी ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं, जिसका असर सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से पड़ता है।
सूर्य ग्रह को ग्रहों का स्वामी कहा जाता है, तो बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। शनि ग्रह को पापी ग्रह कहा जाता है। सूर्य, बुध और शनि ग्रह तीनों कुंभ राशि में विराजमान हैं।
अगले कुछ दिनों तक ये सभी ग्रह एक ही राशि में विराजमान रहेंगे, जिससे कुछ राशियों पर सकारात्मक असर पड़ेगा। इन राशियों की चर्चा करेंगे।
आने वाले कुछ दिन मेष राशि के लोगों के लिए बहुत शुभ रहने वाले हैं, इस दौरान नौकरी और बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बहुत लाभ मिलेगा। वहीं परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
इस दौरान धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे, जिससे आध्यात्मक रूप से लगाव होगा। इस समय में पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।
मिथुन राशि के लोगों के लिए यह समय बहुत शुभ रहने वाला है। इस दौरान आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। बिजनेस के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। वर्कप्लेस पर सहयोगियों का साथ मिलेगा।
ग्रहों के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहने वाला है। इस दौरान दोस्तों और परिवार के लोगों का साथ मिलेगा।
कन्या राशि के लोगों के लिए आने वाला समय बहुत अच्छा साबित होगा, इस दौरान धार्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी। वहीं कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं।
सूर्य, बुध और शनि अगले कुछ दिनों तक कुंभ राशि में रहेंगे जिनकी युति से इन राशियों को लाभ होगा। ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM