खरमास की शुरुआत 14 मार्च से हो रही है, इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है। सूर्य देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं।
यह महीना जगत के पालनहार श्रीहरि विष्णु को समर्पित होता है, इस दौरान उनकी पूजा का विशेष महत्व है, इसके साथ ही इस महीने सूर्य देव की भी पूजा की जाती है।
सूर्य देव के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों पर सकारात्मक असर पड़ेगा, इन राशियों की चर्चा करेंगे। खरमास के दौरान इन राशियों के लोगों पर सूर्य देव की विशेष कृपा बरसेगी।
सूर्य का राशि परिवर्तन इस राशि के लोगों के लिए शुभ रहने वाला है, इस दौरान नौकरी-बिजनेस से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी।
इस राशि के लोगों के करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। वहीं काम के सिलसिले से किसी यात्रा पर जा सकते हैं। इसके साथ ही धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
कन्या राशि के लोगों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, आय के नए स्रोत बनेंगे जिससे धन प्राप्ति के योग बनेंगे। वहीं न्यायालय में चल रहे मामले में फैसला पक्ष में आने की उम्मीद है।
इस दौरान दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी पेशा और बिजनेस से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
इस दौरान आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, जिससे किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, हालांकि इस दौरान खर्चों की भी अधिकता रहेगी।
खरमास के दौरान इन राशियों की किस्मत खुलेगी, ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM