रमजान में रख रहे हैं रोजे, इन बातों का रखें ध्यान


By Amrendra Kumar Yadav13, Mar 2024 11:16 AMjagran.com

माह-ए-रमजान

रमजान की शुरुआत 12 मार्च से हो चुकी है, इन दिनों में लोग रोजे रहते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। यह महीना बहुत पाक माना जाता है।

रोजे रखते समय इन बातों का रखें ध्यान

ऐसे में अगर रोजे रख रहे हैं तो कुछ नियमों का ध्यान रखना चाहिए, इन नियमों का ध्यान न रखने से रोजा टूट जाता है। इन नियमों के बारे में बात करेंगे।

5 वक्त की नमाज अदा करें

रमजान में रोजा रख रहे हैं तो दिन में 5 वक्त की नमाज अदा करनी चाहिए। यह नियम पूरे रमजान के दौरान अपनाना चाहिए।

साफ-सफाई का रखें ध्यान

रोजा रखते समय साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए, रोजा रखते समय तन और मन दोनों की स्वच्छता जरूरी है। इसके साथ ही अपने आस-पास भी सफाई रखें।

रोजे के समय न करें स्नान

रोजे के समय स्नान नहीं करना चाहिए, ऐसा कहा जाता है कि स्नान करते समय मुंह में पानी जा सकता है, जिससे रोजा टूट जाता है। इसलिए रोजे के दौरान स्नान नहीं करना चाहिए।

न बोलें झूठ

रोजे के दौरान झूठ नहीं बोलना चाहिए, इसके अलावा किसी के प्रति बुरे विचार या दुर्भावना भी नहीं रखनी चाहिए।

जरूरतमंद लोगों की करें मदद

रोजा रखने वाले लोगों को गरीब, जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए, उन्हें खाने-पीने की चीजें देनी चाहिए और आर्थिक रूप से सहायता करनी चाहिए।

सहरी और इफ्तार

रोजे के समय सहरी और इफ्तार का बहुत महत्व होता है, सहरी सुबह सूर्योदय के समय होती है और इफ्तार सूर्य ढलने के बाद। इस दौरान ही कुछ खा सकते हैं, इसके अलावा दिन में कुछ भी खाने की मनाही होती है।

रोजा रखते समय इन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com